{"_id":"59f1a67f4f1c1b65548b9437","slug":"aamir-khan-have-a-car-incident-with-his-driver","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कार में बैठे थे आमिर खान, ड्राइवर को आ गई झपकी और हो गया कुछ ऐसा...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कार में बैठे थे आमिर खान, ड्राइवर को आ गई झपकी और हो गया कुछ ऐसा...
Thu, 26 Oct 2017 02:56 PM IST
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
Updated Thu, 26 Oct 2017 02:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले दिनों दिवाली के अवसर पर कई बॉलीवुड स्टार्स के घर पर पार्टी का आयोजन किया गया था। इनमें से एक थे संजय दत्त जिनके घर पर पार्टी के दिन सितारों का तांता लगा रहा। पार्टी में इंडस्ट्री के सभी लोगों ने जमकर मस्ती की। एक्टर आमिर खान भी इस पार्टी में मौजूद थे लेकिन उस दिन उनके साथ जो हुआ उसे वो हमेशा याद रखेंगे। आइए आपको बताते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ था उनके साथ?
आमिर खान और संजय दत्त एक दूसरे के घर से महज 10 मिनट की दूरी पर रहते हैं। उस दिन आमिर खान अपनी गाड़ी से पार्टी से वापस आ रहे थे। तभी आमिर ने देखा कि उनके ड्राइवर को बार-बार झपकी आ रही है। वह लगातार अपनी आंखें खोलने की कोशिश कर रहा है।
3 of 4
आमिर ये देख समझ गए कि उनके ड्राइवर को बहुत गहरी नींद आ रही है। सूत्रों के मुताबिक आमिर खान ने आधे रास्ते में गाड़ी रुकवाकर अपने ड्राइवर पर बहुत गुस्सा किया। उन्होंने ड्राइवर को बहुत डांटा और मुंह पर ठंडे पानी के छींटें मारने के लिए कहा। ये पहली बार नहीं है जब आमिर ने अपने ड्राइवर को आधी नींद में गाड़ी चलातेदेखा। इससे पहले भी आमिर अपने एक ड्राइवर पर अपना गुस्सा निकाल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले आमिर खान, पत्नी किरण राव और बेटे आजाद जब एयरपोर्ट की तरफ जा रहे थे, तो उन लोगों के साथ एक ऐसी ही घटना घटी थी। उस वक्त तो परिवार के साथ होने के कारण उन्होंने ड्राइवर से कुछ नहीं कहा लेकिन बाद में उस पर बहुत गुस्सा निकाला। वैसे सूत्रों की मानें तो आमिर अब नया ड्राइवर तलाश रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।