{"_id":"6303d53e030c754dc55456d7","slug":"aamir-khan-laal-singh-chaddha-day-12-box-office-collection-early-estimates","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Laal Singh Chaddha Day 12: 'लाल सिंह चड्ढा' की सारी उम्मीदें खत्म, लाखों में पहुंचा फिल्म का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Laal Singh Chaddha Day 12: 'लाल सिंह चड्ढा' की सारी उम्मीदें खत्म, लाखों में पहुंचा फिल्म का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 23 Aug 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्डा' की कमाई में लगातार गिरावट जारी है। उनकी फिल्में आमतौर पर तीन दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लेती हैं। लेकिन इस फिल्म से अभिनेता को बड़ा झटका लगा है। रिलीज के 12 दिन के बाद भी यह फिल्म अब तक अपनी लागत का आधा तक नहीं वसूल कर सकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि यह फिल्म आमिर के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म साबित हो सकती है।
2 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
12वें दिन हुई महज इतनी कमाई
रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज हुई आमिर की इस फिल्म को छुट्टी का भी फायदा नहीं मिल सका था। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 11 करोड़ का बिजनेस किया था जबकि आमतौर उनकी फिल्म इससे तीन गुना ज्यादा बिजनेस करती हैं। पहले वीकएंड के कलेक्शन के बाद से ही फिल्म की कमाई में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने 12वेंं दिन महज 70 लाख का बिजनेस किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 56.70 करोड़ हो गया है।
3 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
100 करोड़ तक पहुंचना मुश्किल
फिल्म के कलेक्शन में लगातार हो रही गिरावट से अब आमिर की यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब से काफी दूर नजर आ रही है। बता दें कि इस फिल्म के लिए आमिर ने जमकर पसीना बहाया था। लगभग चार साल में उनकी यह फिल्म बनकर तैयार हुई थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में नाकाम साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि आमिर की इस फिल्म को बायकॉट की वजह से काफी नुकसान झेलना पड़ा है। रिलीज से पहले ही इस फिल्म को लेकर कई लोगों ने सोशल मीडिया पर बायकॉट लाल सिंह चड्ढा ट्रेंड शुरू कर दिया था। आमिर के पिछले बयानों की वजह से इस फिल्म का बहिष्कार किया गया था। हालांकि एक्टर ने लोगों से अपील की थी वे इस फिल्म का बहिष्कार न करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।