{"_id":"630f8e51f9e0564f4218ad8e","slug":"aamir-khan-laal-singh-chaddha-screenwriter-atul-kulkarni-shared-cryptic-post-when-destruction-is-celebrated","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"LSC: बॉक्स ऑफिस पर ‘लाल सिंह चड्ढा’ का हाल देख बिफरे अतुल कुलकर्णी! बोले- जब बर्बादी का जश्न मनाया जाने लगे..","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
LSC: बॉक्स ऑफिस पर ‘लाल सिंह चड्ढा’ का हाल देख बिफरे अतुल कुलकर्णी! बोले- जब बर्बादी का जश्न मनाया जाने लगे..
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Wed, 31 Aug 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अतुल कुलकर्णी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान की हालिया रिलीज फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में सफल नहीं हो पाई है। 180 करोड़ की लागत से बनी फिल्म को रिलीज हुए 20 दिन हो गए हैं, लेकिन यह अपनी लागत भी नहीं निकाल पाई है। इस सबके बीच अब फिल्म के स्क्रीनराइटर अतुल कुलकर्णी का पोस्ट सामने आया है, जिसे फिल्म के फ्लॉप होने से जोड़कर देखा जा रहा है।
2 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड की फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की आधिकारिक रीमेक है। जहां एक तरफ 'फॉरेस्ट गंप' की झोली में कई ऑस्कर आए थे, तो 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज से पहले ही इसे बायकॉट करने की मांग ने जोर पकड़ लिया था। वहीं, कई लोगों ने आमिर की भारत और धर्म के बारे में पुरानी टिप्पणियों को लेकर भी फिल्म का बहिष्कार करने का आह्वान किया था। इस बायकॉट की मांग का असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी देखने को मिला है।
3 of 4
अतुल कुलकर्णी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं, अब फिल्म के स्क्रीनराइटर अतुल कुलकर्णी का एक ट्वीट चर्चा का विषय बन गया है। अतुल कुलकर्णी ने लिखा था, ‘जब बर्बादी को तमाशा समझकर जश्न मनाया जाने लगे तो कड़वे सच मलबे में तब्दील हो जाते हैं।’ अब उनके इस ट्वीट को 'लाल सिंह चड्ढा' के खराब प्रदर्शन और बायकॉट ट्रेंड से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं, अतुल ने इस पोस्ट के अपने कमेंट सेक्शन को भी बंद कर रखा है।
When destruction is celebrated as if it were a spectacle, the harsh truths are reduced to debris. #globalphenomenon
बता दें कि 'लाल सिंह चड्ढा' अतुल कुलकर्णी की स्क्रीनराइटर के तौर पर पहली फिल्म थी। इससे पहले वह कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं और दो बार सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीत चुके हैं। अभिनेता को आखिरी बार इस साल की शुरुआत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सीरिज 'रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस' में सहायक भूमिका में देखा गया था। वहीं, 'लाल सिंह चड्ढा' की बात करें तो इस फिल्म में आमिर के अलावा करीना कपूर और नागा चैतन्य भी मुख्य भूमिका में थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।