{"_id":"5ba89315867a557e86017d9b","slug":"aamir-khan-look-reveal-from-film-thugs-of-hindostan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिरकार सामने आया 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में आमिर खान का लुक, गधे पर बैठ ठोंकी सलामी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आखिरकार सामने आया 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में आमिर खान का लुक, गधे पर बैठ ठोंकी सलामी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से मेकर्स फिल्म के मोशन पोस्टर के साथ पूरी कास्ट के लुक रिवील कर रहे हैं । सबसे पहले अमिताभ बच्चन का लुक रिवील किया गया था । अब अमिर खान का लुक भी सामने आ गया है ।
2 of 5
thugs
फिल्म में अपने इस लुक को आमिर खान ने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है । उन्होंने लुक शेयर करते हुए लिखा, 'और ई हैं हम । फिरंगी मल्लाह । हम से जयाया नेक इंसान इस धरती पे कहीं नहीं मिलेगा आपको । सच्चाई तो हमरा दूसरा नाम है और भरोसा हमरा काम । दादी कसम ।'
3 of 5
Thugs of Hindostan
मोशन पोस्टर में आमिर खान गधे पर बैठे हुए सलामी ठोक रहे हैं । पोस्टर में आमिर खान हरे रंग की जैकेट और सफेद धोती पैंट में नजर आ रहे है। साथ ही उनके कमर में एल्कोहल की एक बोतल भी टंगी हुई है । इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आमिर फिल्म में नशे में धुत रहेंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान
आमिर की इस पोस्ट से पता चला रहा है कि फिल्म में उनका नाम फिरंगी मल्लाह होगा । फिल्म में आमिर का लुक शानदार लग रहा है । बता दें कि 'ठग्स...' का ट्रेलर 3 दिन बाद रिलीज किया जाएगा । ये फिल्म 8 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है ।
विज्ञापन
5 of 5
thugs of hindostan
कहा जा रहा है कि आमिर खान की ये फिल्म 500 करोड़ का बिजनेस कर सकती है । फिल्म में आमिर खान, अमिताभ के अलावा कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी लीड रोल में होंगी । फिल्म को विजय कृष्ण आचार्य ने डायरेक्ट किया है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।