आमिर खान (Aamir Khan) ने सोशल मीडिया पर उनके मराठी गुरु सुहास लिमये (Suhas Limaye) के निधन की जानकारी साझा करते हुए दुख जाहिर किया है। सुहास का आज मुंबई के सैफी हॉस्पिटल में निधन हो गया। सुहास कई दिनों से हृदय धमनी रोग (Coronary Heart Disease) से पीड़ित थे, जिसके चलते आज उन्होने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
आमिर खान के मराठी गुरु का निधन, अभिनेता बोले- 'आपके साथ बिताया हुआ हर पल मेरे लिए खास है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'जैसे ही मुझे आपकी मौत की खबर मिली मैं अंदर तक हिल गया क्योंकि आप मेरे बेस्ट टीचर थे।आपके साथ बिताये हुए वह चार साल मेरे लिए बेहद अनमोल हैं। मुझे बिल्कुल विश्वास नहीं हो रहा है कि अब आप हमारे बीच नहीं रहे। आपके साथ बिताया हुआ हर पल मेरे लिए खास है।'
आमिर खान अपने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखते हैं, 'आपके सोचने का तरीका, चीजों को लेकर दिलचस्पी और नए चीजों का जानने को लेकर रुचि आपकी शख्सियत को दूसरों से काफी अलग करती थी। आपने सिर्फ मुझे मराठी नहीं बल्कि दूसरी चीजें भी सिखाई हैं जो मेरे आज भी काम आती हैं।'
— Aamir Khan (@aamir_khan) September 3, 2020
सोशल मीडिया पोस्ट के आखिर में आमिर खान ने लिखा है कि वो हमेशा अपने मराठी गुरु को याद करेंगे। बता दें कि सुहास लिमये मराठी और संस्कृत के ज्ञाता थे और आमिर ने उनसे मराठी की स्पेशल क्लासेस ली थीं। याद दिला दें कि आमिर खान फिलहाल तुर्की में हैं और फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग कर रहे हैं।
गौरतलब है कि 15 अगस्त को इस्तांबुल में आमिर खान से हुई मुलाकात की फोटो तुर्की के राष्ट्रपति की पत्नी अमीन अर्दोआन ने ट्विटर अकाउंट पर साझा की थीं। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। वहीं आमिर खान को इस मुलाकात के चलते काफी विरोध भी झेलना पड़ा था। सोशल मीडिया पर आमिर खान को काफी ट्रोल किया गया था।