फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Birthday Shakti Kapoor: विलेन बनकर शक्ति कपूर ने जीता सबका दिल, फिल्मों में मशहूर होते ही बदल लिया था नाम

Thu, 03 Sep 2020 12:31 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 03 Sep 2020 12:31 PM IST
विज्ञापन
Shakti Kapoor Birthday: bollywood movie actor shakti kapoor birthday: know unknown facts about him
शक्ति कपूर - फोटो : file photo

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर अपना जन्मदिन तीन सितंबर को मनाते हैं। वह बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने फिल्मी पर्दे पर न केवल विलेन बनकर बल्कि कॉमेडी से भी हमेशा दर्शकों के दिलों को जीता है। शक्ति कपूर ने 90 के दशक की कई फिल्मों में अपने हर एक किरदार से एक अमिट छाप छोड़ी। जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ी खास बातों से रूबरू करवाते हैं। 

Shakti Kapoor Birthday: bollywood movie actor shakti kapoor birthday: know unknown facts about him
शक्ति कपूर - फोटो : instagram: shaktikapoor

शक्ति कपूर ने अपने फिल्मी सफर में अलग- अलग कलाकारों के साथ काम किया है। शुरुआत में उन्होंने कई फिल्मों में छोटे-छोटे किरदार किए, लेकिन उन्हें असली पहचान साल 1977 में आई फिल्म 'खेल खिलाड़ी का' से मिली थी। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों और कलाकारों के साथ काम किया। कई फिल्मों में शक्ति कपूर ने अपने लुक और ड्रेस की वजह से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। 

Shakti Kapoor Birthday: bollywood movie actor shakti kapoor birthday: know unknown facts about him
शक्ति कपूर - फोटो : instagram: shaktikapoor

शक्ति कपूर का असली नाम सुनील सिकंदरलाल कपूर है, लेकिन फिल्मी दुनिया में कदम रखने के कुछ समय बाद ही उन्होंने अपना नाम बदलकर शक्ति कपूर कर लिया था। वह पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से अपनी पढ़ाई की थी। जिसके बाद उन्होंने अपना फिल्मी सफर शुरू किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shakti Kapoor Birthday: bollywood movie actor shakti kapoor birthday: know unknown facts about him
शक्ति कपूर - फोटो : file photo

एक इंटरव्यू में शक्ति कपूर बोल चुके हैं कि भगवान ने मुझे बहुत कुछ दिया। फिल्मी सफर में कई दिग्गजों का आशीर्वाद रहा। इनमें सुनील दत्त, फिरोज खान और विनोद खन्ना जैसे लोग रहे। शक्ति कपूर ने अकेले कादर खान के साथ करीब 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। जिसमें वह ज्यादातर फिल्मों में विलेन की भूमिका में नजर आए थे।

विज्ञापन
Shakti Kapoor Birthday: bollywood movie actor shakti kapoor birthday: know unknown facts about him
शक्ति कपूर - फोटो : instagram: shaktikapoor

शक्ति कपूर की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने शिवांगी कोल्हापुरे से लव मैरिज की थी। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। उसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया। शक्ति कपूर की शिवांगी से फिल्म 'किस्मत' के सेट पर मुलाकात हुई थी। पहली मुलाकात में ही वह शिवांगी को दिल दे बैठे थे। शिवांगी कोल्हापुरे अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे की बहन हैं। शक्ति कपूर की बेटी अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और बेटा सिद्धांत कपूर हैं।

पढ़ें: रिया चक्रवर्ती की बोल्ड तस्वीर का इस्तेमाल करने पर मीडिया चैनल्स पर भड़कीं सोना मोहपात्रा, गुस्से में कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed