फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adipurush: ‘तानाजी’ के निर्देशक की रामकथा को मिला दंभी खलनायक, ये अभिनेता पर्दे पर भिड़ेगा 'बाहुबली' प्रभास से

Thu, 03 Sep 2020 12:21 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Thu, 03 Sep 2020 12:21 PM IST
विज्ञापन
Adipurush Movie Saif Ali Khan: Saif Ali Khan played role opposite to Prabhas in Adipurush
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी सिनेमा में राम कथा पर बनने जा रही सबसे भव्य फिल्म ‘आदिपुरुष’ में रावण के रोल के लिए अभिनेता का नाम फाइनल हो गया है। इस नाम का एलान गुरुवार को फिल्म के निर्देशक ओम राउत और निर्माता भूषण कुमार ने एक साथ किया। ये अभिनेता इससे पहले ओम राउत की फिल्म ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ में भी खलनायक का चरित्र निभा चुके हैं।

Adipurush Movie Saif Ali Khan: Saif Ali Khan played role opposite to Prabhas in Adipurush
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘आदिपुरुष’ की टीम की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि फिल्म में सैफ को इस पौराणिक कथा के मुख्य खलनायक की ऐसी भूमिका के लिए लिया गया है जो दुष्ट, क्रूर और खतरनाक है। फिल्म निर्माताओं ने इस बयान में सैफ अली खान के चरित्र का नाम बताने से परहेज किया है लेकिन ये अब सर्वविदित हो चुका है कि फिल्म ‘आदिपुरुष’ भगवान राम की कहानी है और राम की कहानी का मुख्य खलनायक रावण ही था।

Adipurush Movie Saif Ali Khan: Saif Ali Khan played role opposite to Prabhas in Adipurush
ओम राउत - फोटो : instagram: omraut

फिल्म ‘आदिपुरुष’ की कहानी पर इसके निर्देशक ओम राउत कई महीनों से काम करते रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान ही उन्होंने इसके प्रमुख चरित्र के लिए प्रभास से बात की और अनलॉक में जैसे ही हवाई सेवाएं शुरू हुईं, ओम जाकर प्रभास से मिले। प्रभास ने फिल्म को लेकर ओम राउत की तैयारियों पर नजर डाली। कहानी की धारा सुनी और हां कर दी। सैफ अली खान के फिल्म से जुड़ने के बारे में वह कहते हैं, ‘मैं सैफ अली खान के साथ काम करने को लेकर बहुत ही ज्यादा उत्साहित हूं और एक महान कलाकार के साथ स्क्रीन साझा करने के लिए उत्सुक भी हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Adipurush Movie Saif Ali Khan: Saif Ali Khan played role opposite to Prabhas in Adipurush
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘आदिपुरुष’ की शूटिंग अगले साल शुरू होने जा रही है और इसे 2022 में रिलीज करने की योजना अभी तक के हिसाब से बन चुकी है। लोगों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि फिल्म में सीता और लक्ष्मण के चरित्र कौन से कलाकार निभाएंगे। फिल्म का हिस्सा बनने पर सैफ अली खान कहते हैं, ‘ओमी दादा के साथ फिर से काम करने के विचार से ही मैं बहुत रोमांचित हूं। उनका तकनीकी ज्ञान और उनका विशाल दृष्टिकोण उनके सिनेमा को सुंदर बनाता है। तानाजी की कहानी को उन्होंने एक अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया था। अब मैं प्रभास के साथ पर्दे पर भिड़ने को तैयार होने की तैयारी शुरू कर रहा हूं।’

विज्ञापन
Adipurush Movie Saif Ali Khan: Saif Ali Khan played role opposite to Prabhas in Adipurush
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सैफ अली खान के चुनाव को लेकर फिल्म ‘आदिपुरुष’ के निर्देशक ओम राउत कहते हैं, ‘हमारी गाथा के सबसे शक्तिशाली खलनायक का चरित्र निभाने के लिए हमें एक कमाल के अभिनेता की आवश्यकता थी और इस शक्तिशाली चरित्र को निभाने के लिए हमारे समय के महान कलाकारों में से एक सैफ से बेहतर दूसरा कोई इसके लिए नहीं हो सकता था। व्यक्तिगत रूप से पूछें तो मुझे सैफ के साथ काम करने में आनंद भी बहुत आता है।’ फिल्म ‘आदिपुरुष’ की शूटिंग एक साथ हिंदी और तेलुगू भाषाओं में होगी। थ्री डी में बन रही इस फिल्म को अखिल भारतीय स्तर पर रिलीज करने के लिए तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी डब किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह अंग्रेजी के अलावा कुछ अन्य भाषाओं में डब करके रिलीज की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed