फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विद्युत जामवाल के एक्शन ने फिर किया कमाल, अब बनेगी फिल्म ‘खुदा हाफिज’ की सीक्वल

Thu, 03 Sep 2020 11:08 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Thu, 03 Sep 2020 11:08 AM IST
विज्ञापन
Vidyut Jammwal ready for sequel of movie Khuda Hafiz
खुदा हाफिज 2 की तैयारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दक्षिण भारतीय सिनेमा में खतरनाक विलेन के तौर पर मशहूर रहे विद्युत जामवाल ने हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग पोजीशन पक्की कर ली है। ओटीटी पर उनकी फिल्म फ्रेंचाइजी ‘कमांडो’ को लॉकडाउन के दौरान खूब देखा गया। अब, बारी उनकी एक और फ्रेंचाइजी की है। जी हां, निर्माता अभिषेक पाठक ने हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘खुदा हाफिज’ का सीक्वल बनाने का एलान किया है।

Vidyut Jammwal ready for sequel of movie Khuda Hafiz
खुदा हाफिज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जानकारी के मुताबिक फारूक कबीर निर्देशित फिल्म ‘खुदा हाफिज’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बहुत ही बड़ी संख्या में दर्शकों ने देखा है। जहां एक तरफ इस फिल्म की सफलता को सेलिब्रेट किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ पैनोरामा स्टूडियोज ने इस फिल्म के नए वेंचर कि अनाउंसमेंट कर दी है, जिसका नाम होगा ‘खुदा हाफिज चैप्टर 2’l 
फिल्म के सेकेंड चैप्टर में इसके लीड कैरेक्टर्स यानी विद्युत जामवाल और शिवालिका ओबेरॉय अपनी लव स्टोरी को आगे बढ़ाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म को बड़े पर्दे पर प्रोड्यूस करने के पीछे खास वजह यह है कि इसमें एक्शन सीन्स के साथ लव स्टोरी भी देखने को मिलेगी।

Vidyut Jammwal ready for sequel of movie Khuda Hafiz
खुदा हाफिज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विद्युत जामवाल का इस बारे में मानना है, "कहानी वहां नहीं खत्म होती जहां समीर को उसकी पत्नी मिल जाती है, बल्कि कई मुश्किलों से गुजरने के बाद उस महिला का खुद को स्थापित कर पाना और समाज में सफलतापूर्वक रह पाना, यह प्रेम कहानी की वास्तविक शुरुआत है। हम सेकेंड चैप्टर में यही दर्शाने की योजना बना रहे हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Vidyut Jammwal ready for sequel of movie Khuda Hafiz
खुदा हाफिज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म के निर्माता अभिषेक पाठक कहते हैं, "हमें बेहद खुशी है कि हम बड़े पर्दे पर फिल्में बनाते समय कहानियों पर ही ध्यान देते हैं। फिल्म ‘खुदा हाफिज’ के लिए मिलीं प्रतिक्रियाएं उल्लेखनीय हैं और हमें उम्मीद है कि खुदा हाफिज के दूसरे चैप्टर पर भी दर्शक इतना ही प्यार बरसाएंगे। हमारा एकमात्र प्रयत्न है कि हम फ्रेश कॉन्टेंट की खोज करें और दर्शकों के पसंद के साथ प्रयोग करते रहें।"

विज्ञापन
Vidyut Jammwal ready for sequel of movie Khuda Hafiz
खुदा हाफिज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म निर्देशक फारूक कबीर इस बारे में चर्चा चलने पर कहते हैं, "मैं हमेशा से फिल्म की कहानी को और आगे ले जाना चाहता था, लेकिन मुझे फिल्म के प्रति लोगों की प्रतिक्रिया देखने का बेसब्री से इंतज़ार था । खुदा हाफिज चैप्टर 2 बहुत ही प्रबल और दिल को छूने वाली प्रेम कहानी होगी। ये अब दोनों किरदारों के लिए अग्नि परीक्षा के समान है। इस फिल्म से लोग बड़े पर्दे पर भरपूर प्यार और एक्शन कि उम्मीद कर सकते हैं।" फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed