फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रनौत का अनुभव सिन्हा पर तंज, 'आपको ऐसी पार्टियों में नहीं बुलाया गया होगा, क्योंकि ड्रग्स महंगा होता है'

Thu, 03 Sep 2020 10:50 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 03 Sep 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
anubhav sinha slams kangana ranaut over drug connection to bollywood
अनुभव सिन्हा, कंगना रनौत - फोटो : twitter@anubhavsinha, twitter@KanganaTeam

कंगना रनौत इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से उन्होंने इंडस्ट्री के कई बड़े नामों पर निशाना साधा है। हाल ही में कंगना ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में आरोप लगाया कि 99 प्रतिशत बॉलीवुड सितारे अपनी जिंदगी में कभी ना कभी ड्रग्स लेते हैं। कंगना ने एक ट्वीट भी किया जिसमें उन्होंने कुछ अभिनेताओं का नाम लेकर उनसे डोप टेस्ट के लिए कहा। कंगना के इस ट्वीट के बाद निर्देशक अनुभव सिन्हा ने जवाब दिया।

anubhav sinha slams kangana ranaut over drug connection to bollywood
कंगना रनौत - फोटो : twitter@KanganaTeam

अनुभव सिन्हा ने कंगना का नाम लिए बगैर लिखा कि 'जो कोई भी कह रहा है कि इंडस्ट्री में 90 फीसदी लोग ड्रग्स लेते हैं, वह खुद ड्रग्स पर होगा। यहां तक कि ड्रग्स इंडस्ट्री में भी ये प्रतिशत कम है। कम प्रतिशत होने की बात कर रहे हैं। ठीक है इसे रहने दें।'

anubhav sinha slams kangana ranaut over drug connection to bollywood
कंगना रनौत - फोटो : instagram/kanganaranaut

अनुभव सिन्हा ने भले ही किसी को टैग नहीं किया लेकिन कंगना ने उनके ट्वीट को टैग करते हुए लिखा कि 'मैंने ज्यादातर हाई प्रोफाइल पार्टीज और बड़े सफल सितारों के करीबी सर्कल की बात की है। मुझे इसमें कोई शक नहीं है कि आप जैसे लोगों को कभी भी उन पार्टियों के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है क्योंकि वो ड्रग्स महंगे होते हैं। 99 फीसदी कलाकार ड्रग्स लेते हैं और मैं इसकी गारंटी देती हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
anubhav sinha slams kangana ranaut over drug connection to bollywood
कंगना रनौत, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर - फोटो : instagram/ ranveersingh, ranbir_kapoooor, kanganaranaut

इससे पहले एक अन्य ट्वीट में कंगना रनौत ने रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, विक्की कौशल और निर्देशक अयान मुखर्जी पर निशाना साधा। कंगना लिखती हैं कि 'मैं रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी और विक्की कौशल से अपील करती हूं कि वो अपना ड्रग टेस्ट करवाएं। ऐसी अफवाह हैं कि ये सभी कोकीन लेते हैं। अगर इन सभी का टेस्ट ठीक आता है तो ये कई लोगों को प्रेरणा दे सकते हैं।' ट्वीट में कंगना ने पीएमओ को टैग किया है।

विज्ञापन
anubhav sinha slams kangana ranaut over drug connection to bollywood
कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इसके बाद रवीना टंडन ने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'सब जानते हैं, 99 प्रतिशत जज, नेता, बाबू, अधिकारी और पुलिस भ्रष्ट होते हैं। यह बयान सबके लिए जेनरिक डिस्क्रिप्शन नहीं है। लोग समझदार हैं, उनमें अच्छे या बुरे का अंतर होता है। कुछ खराब सेब पूरी टोकरी को खराब नहीं करते हैं। इसी तरह हमारी इंडस्ट्री में भी अच्छे और बुरे लोग हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed