{"_id":"5f506bc18ebc3e535275a3f7","slug":"jacqueline-fernandez-team-members-covid-19-test-positive","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शूटिंग से पहले जैकलीन फर्नांडिस के दो स्टाफ सदस्य हुए कोरोना संक्रमित, अभिनेत्री की रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शूटिंग से पहले जैकलीन फर्नांडिस के दो स्टाफ सदस्य हुए कोरोना संक्रमित, अभिनेत्री की रिपोर्ट निगेटिव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना मरीजों की संख्या हर दिन के साथ बढ़ती जा रही है। देश में करीब 37 लाख से ज्यादा लोग इस वक्त कोरोना संक्रमित हैं। यही नहीं बॉलीवुड के ऐसे कई सितारे हैं जिनका कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव निकला था। अब पता चला है कि अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के स्टाफ के सदस्यों को कोरोना हो गया है।
जैकलीन के स्पॉट ब्वॉय और मैनेजर कोविड 19 पॉजिटिव निकले हैं। अपनी इंस्टास्टोरी पर जैकलीन ने खुद पोस्ट लिखकर जानकारी दी। वो एक ब्रॉन्ड की शूटिंग करने ही वाली थीं, जिसके बाद शूटिंग टाल दी गई। जैकलीन ने बीएमसी के अधिकारियों को मदद के लिए शुक्रिया कहा है।
जैकलीन ने लिखा, 'हम एक ब्रांड के लिए शूट करने वाले थे। ऐसे में एहतियात के तौर पर क्रू के सभी सदस्यों का कोरोना टेस्ट किया गया। मैं आपको बताना चाहूंती हूं कि दुर्भाग्य से क्रू के दो लोग कोविड 19 पॉजिटिव मिले हैं। हमने शूटिंग रोक दी है क्योंकि लोगों की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। दोनों संक्रमित सदस्य सेल्फ आइसोलेशन में हैं और उनका इलाज किया जा रहा है।'
जैकलीन लिखती हैं कि 'टीम के बाकी सदस्यों और मेरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। हम सभी जरूरी नियमों का पालन कर रहे हैं और सावधानी बरत रहे हैं। मैं बीएमसी अधिकारियों को उनकी मदद और मार्गदर्शन के लिए शुक्रिया कहना चाहती हूं।'
विज्ञापन
5 of 5
जैकलीन फर्नांडिस, सलमान खान
- फोटो : instagram/jacquelinef143
जैकलीन की फिल्मों की बात करें तो एक बार फिर से वो सलमान खान के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। वो किक के सीक्वल में नजर आएंगी। लॉकडाउन के दौरान भी जैकलीन काम में व्यस्त रहीं। सलमान खान के साथ वो एक म्यूजिक वीडियो में दिखीं। ये वीडियो सलमान के फार्महाउस पर शूट किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।