फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी का खुलासा, ड्रग्स के आदी थे दिवंगत अभिनेता

Thu, 03 Sep 2020 08:17 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 03 Sep 2020 08:17 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Ex Manager Shruti Modi Reveals Drugs was part of culture of actor
श्रुति मोदी, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : पीटीआई, facebook/sushantsinghrajput

सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई करीब दो हफ्ते से जांच कर रही है। मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक को कई बार पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है। सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी से भी पूछताछ हुई। जानकारी के मुताबिक श्रुति ने ड्रग्स को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

Sushant Singh Rajput Ex Manager Shruti Modi Reveals Drugs was part of culture of actor
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीआई ने जब श्रुति मोदी से कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने कई बातें स्वीकार कीं। सीबीआई की जांच में ड्रग्स एक बड़ा एंगल है। सूत्रों के मुताबिक, जब ड्रग्स के बारे में श्रुति मोदी से सवाल पूछे गए तो उन्होंने कबूल किया कि ड्रग्स सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी का हिस्सा था और वो इसके आदी थे।

Sushant Singh Rajput Ex Manager Shruti Modi Reveals Drugs was part of culture of actor
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

रिपोर्ट के मुताबिक, श्रुति मोदी ने खुलासा किया कि रिया चक्रवर्ती और उनके कर्मचारियों ने ये किया। वो यह सब करने के लिए मजबूर हो रही थीं। वहीं सुशांत के सीए रजत मेवाती ने सीबीआई के साथ एक घटना साझा की जिसने श्रुति मोदी को भी परेशानी में डाल दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Ex Manager Shruti Modi Reveals Drugs was part of culture of actor
रिया चक्रवर्ती - फोटो : ani

मार्च 2020 में सुशांत ने श्रुति मोदी से सभी बैंक स्टेटमेंट के बारे में पूछा खासकर जिन्हें रिया चक्रवर्ती खर्च कर रही थीं। रजत मेवाती ने सुशांत को सभी स्टेंटमेंट दिए। उस वक्त श्रुति मोदी ने रिया को फोन करके जानकारी दी और रिया चक्रवर्ती से जल्दी वहां पहुंचकर मामला सुलझाने के लिए कहा। बता दें कि श्रुति मोदी, रजत मेवाती के अलावा सीबीआई ने सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, कुक नीरज सहित कई अन्य लोगों से पूछताछ की है। 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Ex Manager Shruti Modi Reveals Drugs was part of culture of actor
सुशांत और उनकी तीन बहनें - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

सुशांत की बहनों का बयान
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद मुंबई पुलिस के सामने उनकी तीन बहनों प्रियंका सिंह, मीतू सिंह और नीतू सिंह ने बयान दर्ज कराया था। सुशांत की बहनों ने माना कि लॉकडाउन के दौरान सुशांत अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे। मुंबई में रह रहीं उनकी बहन मीतू सिंह अपने भाई से मिलने उनके घर भी पहुंची थीं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed