फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शक्ति कपूर के जन्मदिन और सुशांत के परिवार के वकील की प्रेस कॉन्फ्रेंस सहित ये हैं बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें

Thu, 03 Sep 2020 07:02 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 03 Sep 2020 07:02 AM IST
विज्ञापन
today top five news of Shakti Kapoor Vivek Oberoi Sushant Singh Rajput rhea chakraborty Subramanian Swamy and Vikas Singh
शक्ति कपूर, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram: shaktikapoor/ sushantsinghrajput

शक्ति कपूर आज मना रहे हैं अपना जन्मदिन


हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर अपना जन्मदिन तीन सितंबर हो मनाते हैं। वह बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने फिल्मी पर्दे पर न केवल विलेन बनकर बल्कि कॉमेडी से भी हमेशा दर्शकों के दिलों को जीता है। शक्ति कपूर ने 90 के दशक की कई फिल्मों में अपने हर एक किरदार से एक अमिट छाप छोड़ी। जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ी खास बातों से रूबरू करवाते हैं। 

पढ़ें: Happy Birthday Shakti Kapoor: विलेन बनकर शक्ति कपूर ने जीता सबका दिल, फिल्मों में मशहूर होते ही बदल लिया था नाम

today top five news of Shakti Kapoor Vivek Oberoi Sushant Singh Rajput rhea chakraborty Subramanian Swamy and Vikas Singh
विवेक ओबेरॉय - फोटो : एएनआई

विवेक ओबेरॉय भी आज मना रहे हैं अपना जन्मदिन
बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय तीन सितंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। विवेक ओबेरॉय ने अपने करियर के शुरुआती दौर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। 3 सितबंर 1976 को जन्में विवेक ने साल 2002 में फिल्म 'कंपनी' से डेब्यू किया था। ये फिल्म रामगोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी थी। विवेक का 18 साल का फिल्मी करियर काफी उतार-चढ़ाव से भरा हुआ रहा। चलिए विवेक के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ा सबसे बड़ा विवाद...


पढ़ें: Vivek Oberoi Birthday: विवेक ओबेरॉय ने करियर के शुरुआती दौर में ही ले लिया था सलमान खान से पंगा, विवादों से दूर अब जी रहे जिंदगी
today top five news of Shakti Kapoor Vivek Oberoi Sushant Singh Rajput rhea chakraborty Subramanian Swamy and Vikas Singh
रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/rhea_chakraborty

सुशांत और रिया की यूरोप यात्रा पर अभिनेत्री के वकील की सफाई
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सवालों के घेरे में हैं। वह दिवंगत अभिनेता की गर्लफ्रेंड थीं। रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में मीडिया को इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने रिश्ते और उनकी निजी जिदंगी के बारे में ढेर सारे खुलासे किए थे। इस दौरान रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के साथ अपनी यूरोप यात्रा के बारे में भी बताया था। यूरोप यात्रा के बारे में बताने के बाद रिया को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा रहा है। जिसको लेकर अब उनके वकील सतीश मानशिंदे ने सफाई दी है। 

पढ़ें: सुशांत के साथ अपनी यूरोप यात्रा को बताकर आलोचना का शिकार हुईं थी रिया, अभिनेत्री के वकील ने अब दी सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
today top five news of Shakti Kapoor Vivek Oberoi Sushant Singh Rajput rhea chakraborty Subramanian Swamy and Vikas Singh
सुब्रमण्यम स्वामी, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : ट्विटर

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी ने किया दावा
सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को मुंबई स्थित उनके घर में मिला था। शुरुआत में इस मामले की जांच पुलिस ने और अब सीबीआई की एक टीम कर रही हैं। वहीं इस मामले में कुछ लोगों का मानना है कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या नहीं की थी बल्कि उनका मर्डर हुआ था, लेकिन सीबीआई को हत्या जैसा कोई सबूत नहीं मिला है। हत्या का कोई सबूत न मिलने पर भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 


पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी ने किया दावा, बताया इस मकसद से की गई उनकी हत्या
विज्ञापन
today top five news of Shakti Kapoor Vivek Oberoi Sushant Singh Rajput rhea chakraborty Subramanian Swamy and Vikas Singh
सुशांत सिंह राजपूत, विकास सिंह - फोटो : Twitter- @ItsSsr, ANI

राजपूत परिवार के वकील विकास सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस
सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने परिवार का पक्ष रखा। विकास सिंह ने कहा कि सुशांत की तीन बहनों ने उनसे बात की। उन्होंने रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाते हुए कहा कि रिया के आने के बाद से सुशांत मानसिक तनाव के शिकार हुए।

पढ़ें: Sushant Singh Rajput Death Case: राजपूत परिवार के वकील विकास सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कई अहम बातों का किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed