बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती ने जब से मीडिया को इंटरव्यू दिया है तक से अब तक उनके समर्थन में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां अपनी प्रतिक्रिया दे चुकी हैं। इन सभी हस्तियों का कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में फैसला आने से पहले किसी के बारे में कोई गलत राय न बनाई जाए। इस अब कड़ी में मशहूर गायिका सोना मोहपात्रा का नाम भी जुड़ गया है।
रिया की बोल्ड तस्वीर का इस्तेमाल करने पर मीडिया चैनल्स पर भड़कीं सोना मोहपात्रा, गुस्से में कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोना मोहपात्रा बॉलीवुड की उन हस्तियों में से एक हैं, जो सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों के अलावा बॉलीवुड से जुड़े कई गंभीर मुद्दों पर अपनी राय रखने के लिए जानी जाती है। सोना मोहपात्रा ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मीडिया में चल रही खबरों को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है। साथ ही रिया की बिकिनी तस्वीर का इस्तेमाल करने पर भी आपत्ति जताई है।
सोना मोहपात्रा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'मौत बहुत दुखद है और न्याय की मांग की जानी चाहिए। इसके अलावा, परिस्थितियां बोर्ड के ऊपर नहीं लगती हैं। उस पर कोई सवाल नहीं कर रहा है। रिया की बिकिनी तस्वीरों को प्रसारित करना या उन्हें विश्व-कन्या और अन्य अपमानजनक नामों से बुलाना सही तरीका है? पर्याप्त कथन।'
The death is very tragic & justice must be sought & served. Also, the circumstances do not seem above board. No one is questioning that. Broadcasting bikini pictures of Rhea or calling her ‘Vish-Kanya’ & other derogatory names is the correct manner to go about it? Enough said. 🙏🏾 https://t.co/gRsCkW7trr
सोना मोहपात्रा ने यह बात एक सोशल मीडिया यूजर के ट्वीट का जवाब देते हुए कही है। दरअसल एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्विटर पर लिखा, किसी ऐसे शख्स के लिए जो दुष्कर्म अपराधियों के खिलाफ दांत और नाखून से लड़ा (और मैंने इसके लिए आपका सम्मान किया है)। आप समझ सकती हैं कि एक हत्या को अवसाद और आत्महत्या के रूप में मंचित किया जाना किसी के लिए बहुत ही परेशान करने वाली बात है।'
सोशल मीडिया पर सोना मोहपात्रा का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि बीते दिनों रिया चक्रवर्ती ने कई मीडिया चैनल्स को इंटरव्यू दिया था। जिसमें उन्होंने हैरान करने वाले खुलासे किए थे। वहीं उनके निधन के बाद अभिनेत्री मिनीषा लांबा, टीवी अभिनेत्री हिना खान सहित कई सितारे समर्थन में अपनी आवाज उठा चुके हैं।
पढ़ें: सुशांत के साथ अपनी यूरोप यात्रा को बताकर आलोचना का शिकार हुईं थी रिया, अभिनेत्री के वकील ने अब दी सफाई