{"_id":"5fb524578ebc3e9b8e693285","slug":"aamir-khan-nephew-imran-khan-of-quits-acting-after-12-year-of-his-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आमिर खान के भांजे इमरान ने छोड़ी एक्टिंग, पांच साल पहले फिल्मों में आए थे नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर खान के भांजे इमरान ने छोड़ी एक्टिंग, पांच साल पहले फिल्मों में आए थे नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Wed, 18 Nov 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
इमरान खान और आमिर खान
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आमिर खान के भांजे और 'देहली बेली' जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता इमरान खान ने एक्टिंग छोड़ने का फैसला कर लिया है। बीते कुछ दिनों से इमरान अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में चल रहे थे। लेकिन इस बीच सामने आई ये खबर इमरान के फैंस को निराश करने वाली है।
2 of 6
इमरान खान
- फोटो : फाइल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 'जाने तू या जाने ना' के अभिनेता इमरान खान ने 12 साल बाद एक्टिंग छोड़ने का फैसला कर लिया है। अब वह फिल्मों में अभिनय करते हुए नजर नहीं आएंगे। इमरान ने अब दूसरी तरफ अपना ध्यान लगाना शुरू कर दिया है।
3 of 6
इमरान
- फोटो : twitter
रिपोर्ट्स की मानें तो इमरान खान अब एक्टिंग की जगह फिल्मों का निर्देशन करने की योजना बना रहे हैं। वह फिल्मों की अच्छी समझ रखते हैं। चूंकि वह एक फिल्मी परिवार से आते हैं तो बचपन से ही उन्होंने इन सभी चीजों को करीब से देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Avantika Malik and Imran Khan
- फोटो : twitter
इमरान खान की शादीशुदा जिंदगी खराब चल रही है। बीते दिनों ऐसी भी खबरें आई थीं कि वह अपनी पत्नी अवंतिका मलिका से तलाक ले सकते हैं। अभी दोनों पति-पत्नी एक दूसरे से अलग रह रहे हैं। उनकी एक छोटी बेटी भी है।
विज्ञापन
5 of 6
इमरान और अवंतिका
- फोटो : social media
जून 2019 में पता चला था कि अवंतिका एक महीने पहले इमरान खान का घर छोड़कर अपनी मां के यहां चली गईं। तब से अवंतिका पति से अलग ही रह रही हैं। अप्रैल 2019 में अवंतिका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा था जो उनके रिश्ते में मतभेदों की ओर इशारा कर रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।