{"_id":"5fd44d478ebc3e3eb647f764","slug":"aamir-khan-new-shirtless-photo-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आमिर खान के शर्टलेस लुक ने इंटरनेट पर मचाई धूम, तस्वीर देखकर फैंस हुए दीवाने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर खान के शर्टलेस लुक ने इंटरनेट पर मचाई धूम, तस्वीर देखकर फैंस हुए दीवाने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 12 Dec 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान
- फोटो : instagram/avigowariker
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान जब भी कुछ करते हैं चर्चा में रहते हैं। उनकी एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया वायरल हो रही है। आमिर खान लंबे समय बाद शर्टलेस लुक में नजर आए। आमिर की यह तस्वीर फोटोग्राफर अविनाश गोवारिकर ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है।
2 of 5
आमिर खान
- फोटो : instagram/avigowariker
तस्वीर में आमिर खान काउच पर बैठे हुए हैं। वे कैमरे की ओर देख रहे हैं और उनके हाथ में सिगार है। आमिर अपने बैक और शोल्डर मसल्स फ्लॉन्ट कर रहे हैं। तस्वीर के साथ अविनाश गोवारिकर ने कैप्शन में लिखा- ‘पैकअप के बाद का शॉट आमिर खान के साथ। हर दिन के साथ और कूल होते जा रहे।‘
3 of 5
आमिर खान
- फोटो : वीरल भयानी
अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की वजह से पिछले काफी समय से आमिर खान अपनी दाढ़ी और मूंछे बढ़ाए हुए दिखे थे। फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है। उन्होंने अपनी दाढ़ी और मूंछे दोनों हटा दी है। साझा की गई तस्वीर में आमिर बेहद हैंडसम दिख रहे हैं।
लाल सिंह चड्ढा- आमिर खान
- फोटो : instagram/aamirkhan
फिल्मों की बात करें तो आमिर खान लाल सिंह चड्ढा के बाद अब गुलशन कुमार की बायोपिक यानी फिल्म मुगल की शूटिंग शुरू करेंगे। हो सकता है कि यह फिल्म अगले साल जून महीने में शुरू हो जाए। शुरुआती दौर में जब इस फिल्म की घोषणा हुई थी उस वक्त फिल्म मुगल में अभिनेता अक्षय कुमार मुख्य भूमिका निभाने वाले थे। बाद में यह फिल्म आमिर खान के पास आई।
विज्ञापन
5 of 5
आमिर खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इसके अलावा आमिर खान के पास निर्माता-निर्देशक नीरज पांडे की बहुप्रतीक्षित विक्रम वेधा की रीमेक है। फिल्म विक्रम वेधा की रीमेक के राइट्स नीरज पांडे की कंपनी के पास है। इसे हिंदी पट्टी के हिसाब से वह लिख चुके हैं और आमिर खान को ये फिल्म पसंद भी काफी है। फिल्म में वह विलेन वाला रोल करने को उत्सुक हैं, जो मूल फिल्म में अभिनेता विजय सेतुपति ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।