फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस आलीशान बंगले में रहती हैं ईशा अंबानी, अंदर से महल की तरह है खूबसूरत, जानिए कीमत

Sat, 12 Dec 2020 10:35 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 12 Dec 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
Isha Ambani and Anand Piramal Wedding Anniversary watch pics their bungalow
ईशा अंबानी और आनंद पीरामल - फोटो : फाइल

देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटी ईशा अंबानी की शादी आनंद पीरामल से हुई थी। दो साल पहले 12 दिसंबर 2018 को दोनों ने मुंबई में सात फेरे लिए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेटी की शादी पर अंबानी ने 720 करोड़ रुपये खर्च किए थे। वहीं ईशा के सास और ससुर ने अपने बेटे-बहू को एक घर गिफ्ट किया था। आज आपको दिखाएंगे इस घर के अंदर की खूबसूरत तस्वीरें

Isha Ambani and Anand Piramal Wedding Anniversary watch pics their bungalow
ईशा अंबानी का घर - फोटो : फाइल

इस आलीशान बंगले का नाम ‘गुलीटा’ है। जब इसकी तस्वीरें लोगों के सामने आई थीं तो इसे देखकर हर कोई हैरान रह गया था। ये बंगला करीब 50 हजार स्क्वायर फीट में फैला है। बाहर से ये डायमंड के आकार जैसा नजर आता है लेकिन अंदर ये किसी महल से कम नहीं है। इस बंगले की कीमत आगे जानिए

Isha Ambani and Anand Piramal Wedding Anniversary watch pics their bungalow
ईशा अंबानी का घर - फोटो : इंस्टाग्राम

मुंबई के वर्ली इलाके में बने इस पांच मंजिला बंगले से समुद्र नजर आता है। ईशा अंबानी के ससुर अजय पीरामल ने साल 2012 में इसे हिंदुस्तान यूनिलीवर से खरीदा था। इस बंगले को अनिल अंबानी और गौतम अडानी भी खरीदना चाहते थे लेकिन तब अजय पीरामल ने इसकी सबसे ज्यादा बोली लगाकर इसे खरीद लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Isha Ambani and Anand Piramal Wedding Anniversary watch pics their bungalow
ईशा अंबानी का घर - फोटो : इंस्टाग्राम

इस बंगले में तीन बेसमेंट हैं। इनमें से दो सर्विस और पार्किंग के लिए हैं। पहले बेसमेंट में लॉन, वॉटर पूल और एक बड़ा कमरा है। वहीं ग्राउंड फ्लोर की बात करें तो यहां खूबसूरत एंट्रेस लॉबी है।  ऊपर की मंजिलों पर लिविंग, डाइनिंग हॉल और बेडरूम हैं।

विज्ञापन
Isha Ambani and Anand Piramal Wedding Anniversary watch pics their bungalow
ईशा अंबानी का घर - फोटो : इंस्टाग्राम

ईशा अंबानी के घर काम करने वाले लोगों के लिए भी यहां बहुत सुविधा दी गई है। उनके लिए बंगले में अलग से सर्वेंट क्वार्टर बनाए गए हैं। अगर बात करें इस बंगले की कीमत की तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत करीब 450 करोड़ रुपये बताई जाती है।

नीतू कपूर की Covid-19 रिपोर्ट आई निगेटिव, बेटी रिद्धिमा ने फैंस को कहा- 'शुक्रिया'

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed