फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉक्स ऑफिस पर खोई प्रतिष्ठा वापस चाहते हैं आमिर, भूषण कुमार की फिल्म 'मुगल' को इस वजह से रोका

Tue, 04 Dec 2018 09:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 04 Dec 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
Aamir khan next film was supposed to be late Gulshan Kumar biopic Mogul
Aamir khan
फिल्म बनाना मेंढक तौलने के काम से कम नहीं है। बड़ी टीम के ढेर सारे लोगों को एक साथ लाना बेहद कठिन काम होता है। ऐसे में करीब दो साल से घोषित टी-सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार की बायोपिक मुगल एक के बाद एक किसी न किसी कारण से आगे खिसकती जा रही है। ताजा मामला फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के फ्लॉप होने पर आमिर खान का दिल टूटने का है। वह परेशान हैं कि ऐसा कौन सा विषय लाएं कि बॉक्स ऑफिस पर खोई प्रतिष्ठा जल्द से जल्द हासिल कर लें। वह इस उधेड़बुन में हैं और नतीजा यह कि मुगल का काम फिर ठहर गया है। 
Aamir khan next film was supposed to be late Gulshan Kumar biopic Mogul
Aamir Khan - फोटो : Twitter
पिछले हफ्ते आमिर के देश से बाहर जाने की खबरें हैं। चर्चा है कि वह हॉलीवुड की हिट फिल्म फॉरेस्ट गंप (1994) के अधिकार खरीद कर उसे प्रोड्यूस करना चाहते हैं। निर्माताओं से उनकी बात हो रही है और डील फाइनल होने की भी उम्मीद है। इधर, भूषण कुमार भी आयकर विभाग द्वारा उनके दफ्तरों पर मारे गए छापों और पूछताछ में घिरे हुए हैं। पिछले दिनों जब आमिर को मुगल का को-प्रोड्यूसर बताया जा रहा था, तब इसके बनने के आसार दिखने लगे थे पर अब फिर से इस बायोपिक के आगे सरकने के कयास लगने लगे हैं।
Aamir khan next film was supposed to be late Gulshan Kumar biopic Mogul
bhushan kumar - फोटो : SELF
मुख्य निर्माता भूषण कुमार समझ नहीं पा रहे है कि कैसे बार-बार पटरी से उतरती गाड़ी को संभालें। मुश्किल यह भी है कि राइटर-डायरेक्टर सुभाष कपूर को पिछले दिनों मीटू मूव्हमेंट में नाम के बाद फिल्म से विदा कर दिया गया। अत: मुगल के सामने दोहरी मुश्किल खड़ी हो गई है। पिछले साल अक्षय कुमार के बायोपिक को ना कहने के बाद कम से कम भूषण के पास निर्देशक तो था। आमिर के बोर्ड पर आने के बाद फिल्म आगे बढ़ती दिखी मगर मीटू आने पर निर्देशक की छुट्टी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir khan next film was supposed to be late Gulshan Kumar biopic Mogul
aamir khan
अब ठग्स के फ्लॉप होने के बाद आमिर भी मुगल से दूर होकर अपनी प्रतिष्ठा लायक फिल्म खोजने में लग गए हैं। उनका ध्यान अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट महाभारत पर भी है, जिसे वह अगले पांच साल में सात कड़ियों में बनाना चाहते हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि वह अब कितना ध्यान मुगल पर दे सकेंगे? मुगल को लेकर यह भी चर्चाएं है कि बड़े सितारे इसमें खास दिलचस्पी नहीं ले रहे। कहा गया कि आमिर ने फिल्म को लेकर रणबीर कपूर से चर्चा की परंतु उन्होंने उत्साह नहीं दिखाया।
 
विज्ञापन
Aamir khan next film was supposed to be late Gulshan Kumar biopic Mogul
मुगल - फोटो : SELF
इस फिल्म के लिए अक्षय लगभग फाइनल थे लेकिन बाद में किसी वजह से अक्षय ने ये फिल्म छोड़ दी।  यह भी खबर आई कि कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा को भी आमिर ने फिल्म में लीड रोल के लिए दो बार अप्रोच किया मगर दोनों की मीटिंग ही नहीं हो सकी। अब जबकि मुगल के लिए न तो कोई एक्टर फाइनल है और न डायरेक्टर, तो भूषण कुमार के सामने बड़ी चुनौती है कि फिल्म को किस तरह 2019 में बना कर थियटरों में लाएं। उन्होंने पिछले दिनों फिल्म के सारे फैसले आमिर पर छोड़ दिए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed