{"_id":"622f93a4a3de124e2a4074c8","slug":"aamir-khan-reacted-on-the-divorce-from-kiran-rao-and-his-third-marriage-said-there-was-no-one-in-my-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aamir Khan: किरण राव से तलाक और तीसरी शादी पर आमिर खान ने दी प्रतिक्रिया, कहा- ना तब कोई था, ना अब कोई है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aamir Khan: किरण राव से तलाक और तीसरी शादी पर आमिर खान ने दी प्रतिक्रिया, कहा- ना तब कोई था, ना अब कोई है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 15 Mar 2022 12:42 AM IST
सार
हाल ही में अपना 57वां जन्मदिन मनाने वाले बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अक्सर सोशल मीडिया और सार्वजनिक समारोह से दूर रहते हैं। लेकिन अपने दमदार अभिनय के अलावा मिस्टर परफेक्शनिस्ट अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान
- फोटो : instagram/amirkhanactor_
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में अपना 57वां जन्मदिन मनाने वाले बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अक्सर सोशल मीडिया और सार्वजनिक समारोह से दूर रहते हैं। लेकिन अपने दमदार अभिनय के अलावा मिस्टर परफेक्शनिस्ट अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। बीते साल ही हुए अपने तलाक के बाद से ही आमिर सुर्खियों में रहे थे। इतना ही नहीं अभिनेता के तलाक के बाद उनका नाम भी कुछ लोगों के साथ छोड़ा गया और तलाक की वजह को लेकर कई तरह के कयास भी लगाए जा रहे थे। ऐसे में हाल ही में एक इंटरव्यू में आमिर खान ने सोशल मीडिया पर चल रही उनकी रिलेशनशिप की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।
Trending Videos
2 of 5
आमिर खान और किरण राव
- फोटो : social media
एक बातचीत के दौरान जब अभिनेता से पूछा गया कि क्या किसी दूसरे से रिश्ते की वजह से उनका किरण से तलाक हुआ है। इसका जवाब देते हुए आमिर खान ने कहा कि ना उस समय कोई था और ना ही अभी कोई है। दरअसल, बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और उनकी दूसरी पत्नी किरण राव ने बीते साल ही अपनी 15 साल की शादी को खत्म करने का फैसला कर लिया था। इस दौरान आमिर खान ने अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता से हुए तलाक को लेकर भी बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
आमिर खान और रीना दत्ता
- फोटो : social media
आमिर खान ने आगे बताया कि उनका पहला रिश्ता भी किरण की वजह से नहीं टूटा था। उन्होंने किरण की वजह से रीना से तलाक नहीं लिया। आमिर ने कहा कि जब उन्होंने रीना से तलाक लिया तब उनकी जिंदगी में कोई भी नहीं था। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि वह किरण को पहले से ही जानते थे, लेकिन वह दोनों रीना से तलाक के कुछ दिनों बाद दोस्त बने थे।
4 of 5
आमिर खान - किरण राव
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि आमिर खान और किरण राव ने बीते साल जुलाई में ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी करते हुए अपने तलाक की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि इन 15 सालों में हमने जिंदगी भर के अनुभव, खुशी और हंसी साझा की है। हमारा रिश्ता सिर्फ विश्वास, सम्मान और प्यार में बड़ा है। हम अपने जीवन का एक नया हिस्सा शुरू करना चाहेंगे। अब हम पति-पत्नी के रूप में नहीं बल्कि एक को- पेरेंट और परिवार के रूप में रहेंगे। हम बीते कुछ समय से अलग ही रह रहे थे, लेकिन अलग रहने के बावजूद भी हम परिवार की तरह हैं।
विज्ञापन
5 of 5
आमिर खान की शादी की वायरल तस्वीर
- फोटो : वायरल- Youtube
किरण राव से तलाक के बाद आमिर खान का अक्सर अभिनेत्री फातिमा सना शेख के साथ नाम जोड़ा जाने लगा। हालांकि एक्ट्रेस ने इन सभी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया था। एक्ट्रेस ने यूजर्स पर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा था कि लोग उन्हें फालतू में निशाना बना रहे हैं, जबकि आमिर की निजी जिंदगी से उनका कोई लेना देना नहीं है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता जल्द ही 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगे। 11 अगस्त को रिलीज होने वाली इस फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर भी नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X