😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
The Kashmir Files: Kangana Ranaut calls The Kashmir Files a real blockbuster movie takes a dig at Alia bhatt Gangubai kathiawadi
{"_id":"622f8ac5cadc144030254fb6","slug":"the-kashmir-files-kangana-ranaut-calls-the-kashmir-files-a-real-blockbuster-movie-takes-a-dig-at-alia-bhatt-gangubai-kathiawadi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"The Kashmir Files: कंगना रणौत ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को बताया असली ब्लॉकबस्टर, आलिया की गंगूबाई पर किया कटाक्ष","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
The Kashmir Files: कंगना रणौत ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को बताया असली ब्लॉकबस्टर, आलिया की गंगूबाई पर किया कटाक्ष
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 15 Mar 2022 12:07 AM IST
सार
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ लगातार कई रिकॉर्ड कायम करती नजर आ रही है। फिल्म को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया के बीच अब अभिनेत्री कंगना रणौत एक बार फिर इस फिल्म की तारीफ करती नजर आई हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत ,द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ लगातार कई रिकॉर्ड कायम करती नजर आ रही है। फिल्म को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया के बीच अब अभिनेत्री कंगना रणौत एक बार फिर इस फिल्म की तारीफ करती नजर आई हैं। अपने बेबाक अंदाज और अक्सर बयानों को लेकर चर्चा में रहने वालीं कंगना रणौत ने विवेक अग्निहोत्री की फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म की तारीफ करते हुए इसे कोरोना महामारी के बाद की पहली सफल फिल्म बताई है। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने इशारों ही इशारों में बीते महीने रिलीज हुई आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी पर भी कटाक्ष किया है।
Trending Videos
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल अभिनेत्री ने आलिया भट्ट की फिल्म पर गलत आंकड़े दिखाने का आरोप भी लगाया था। इसके साथ ही उन्होंने इस फिल्म को नकली हिट करार दिया था। इसी क्रम में अब उन्होंने कश्मीर फाइल्स का समर्थन करते हुए हाल ही में अपने इंस्टा स्टोरी पर कुछ तस्वीरें और पोस्ट शेयर की हैं। शेयर की गई पहली तस्वीर में अभिनेत्री ने फिल्म कलेक्शन के आंकड़ों को शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'इसको कहते हैं सच्ची वाली ब्लॉकबस्टर।' इसके साथ ही उन्होंने इस स्टोरी में फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और फिल्म में नजर आए अभिनेता अनुपम खेर को भी टैग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही अभिनेत्री ने स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'द कश्मीर फाइल्स महामारी के बाद रिलीज हुई सिनेमाघरों में पहली सफल और लाभदायक हिंदी फिल्म है। मैं आपको यह सब इसलिए बता रही हूं क्योंकि फिल्म माफिया, उनके चाटिकार और उनकी बिकाऊ मीडिया आपको सच नहीं बताएगी। उद्योग से भी कोई भी इसकी सराहना नहीं करेगा, इसलिए मैं अपना काम कर रही हूं।' इसके साथ ही कंगना ने हाल ही में फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को अमेरिका के रोड आइलैंड द्वारा दिए सम्मान के बारे में लिखते हुए कहा, 'उम्मीद है कि अब भारतीय सरकार जल्द ही उन लोगों को कश्मीर वापस करेगी जो अभी भी रिफ्यूजी कैंप में हैं और इसका इंतजार कर रहे हैं।'
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
यह पहली बार नहीं है जब कंगना ने इस फिल्म को लेकर अपनी राय दी हो। फिल्म को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद अभिनेत्री पहले भी इसकी तारीफ करती नजर आ चुकी हैं। बीते दिनों अभिनेत्री ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि, 'इस फिल्म ने कई भ्रमों को तोड़ा है कि सिर्फ बड़े बजट की फिल्में ही अच्छी चलती हैं। फिल्म ने दर्शकों को वापस सिनेमाघरों में लाया है। थिएटर में एक भी सीट खाली नहीं है, जिससे बुलीवुड के चमचे सदमे में चले गए हैं। सारी दुनिया देख रही है, लेकिन यह लोग एक भी शब्द नहीं कह रहे हैं। अब इनका समय खत्म हो चुका है।'
विज्ञापन
5 of 5
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म की बात करें तो विवेक अग्निहोत्री द्वारा डायरेक्ट यह फिल्म 11 मार्च को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी जैसे कई बड़े कलाकार नजर आए हैं। फिल्म में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार की कहानी को दर्शाया गया है। इसके अलावा विवेक अग्निहोत्री और सौरभ पांडे द्वारा सह- लिखित इस फिल्म में आर्टिकल 370 से लेकर कश्मीर के इतिहास पर भी बात की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X