फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Laal Singh Chaddha Vs KGF 2: आमिर खान को लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने का था डर, KGF 2 की सफलता पर कही ये बात

Tue, 26 Jul 2022 06:25 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 26 Jul 2022 06:25 PM IST
विज्ञापन
Aamir khan reaction on laal singh chaddha clash with kgf chapter 2 said we were saved by the postponement
केजीएफ 2, लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज के लिए तैयार है। अभिनेता की यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है और इसी दिन अक्षय कुमार की  फिल्म 'रक्षाबंधन' भी रिलीज हो रही है। ऐसे में 11 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी। हालांकि, आमिर खान की इस फिल्म का पहले 'केजीएफ चैप्टर 2' से सामना होने जा रहा था। 'लाल सिंह चड्ढा' 14 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन के काम में देरी की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। वहीं, अब आमिर खान ने कहा है कि अगर उनकी फिल्म का 'केजीएफ 2' के साथ क्लैश होता तो उनकी फिल्म फ्लॉप हो जाती।

Aamir khan reaction on laal singh chaddha clash with kgf chapter 2 said we were saved by the postponement
केजीएफ चैप्टर 2, लाल सिंह चड्ढा - फोटो : social media

आमिर खान ने 'लाल सिंह चड्ढा' के तेलुगू ट्रेलर लॉन्च इवेंट में 'केजीएफ 2' पर खुलकर बात की और कहा कि अच्छा हुआ दोनों फिल्में एक साथ रिलीज नहीं हुईं। आमिर खान ने कहा कि फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन के काम में देरी 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए किसी वरदान से कम नहीं था। अगर हमारी फिल्म के साथ ऐसा नहीं होता तो यह फिल्म ब्लॉकबस्टर 'केजीएफ 2' के साथ क्लैश होती। 'केजीएफ 2' का लोगों के बीच इतना क्रेज था कि हमारी फिल्म फ्लॉप हो जाती।

Aamir khan reaction on laal singh chaddha clash with kgf chapter 2 said we were saved by the postponement
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान ने आगे कहा कि मुझे ये बात अच्छी तरह याद है जब 'केजीएफ 2' रिलीज होने वाली थी तब हिंदी ऑडियंस के बीच भी इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्सुकता बनी हुई थी। इतना ही नहीं, मेरे दोस्त भी फिल्म 'केजीएफ 2' की बात कर रहे थे। 'लाल सिंह चड्ढा' भी उसी दिन रिलीज होने वाली थी। लेकिन सौभाग्य से वीएफएक्स के काम में ज्यादा समय लग गया, जिस वजह से हम बच गए। अगर ऐसा नहीं होता तो हमारी फिल्म भी 'केजीएफ 2' के साथ ही रिलीज होती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir khan reaction on laal singh chaddha clash with kgf chapter 2 said we were saved by the postponement
आमिर खान, करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान आमिर खान ने ये भी कहा कि 'केजीएफ 2' कन्नड़ फिल्म है। 'पुष्पा', 'बाहुबली' और 'आरआरआर' ये सारी तेलुगू फिल्में हैं। इन साउथ फिल्मों ने पूरे भारत का दिल जीत लिया है। मुझे इस बात की काफी खुशी है कि एक राज्य की फिल्मों ने भारत के सभी लोगों का मनोरंजन किया है। यह वक्त हमारे लिए खुशी है। बता दें कि आमिर खान की फिल्म पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हो रही है, जिसमें आमिर के साथ करीना कपूर नजर आएंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed