फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Comedians Net Worth: कपिल शर्मा नहीं ये अभिनेता है देश का सबसे अमीर कॉमेडियन, जानें टॉप पांच में कौन शामिल

Tue, 26 Jul 2022 05:57 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 26 Jul 2022 05:57 PM IST
सार

फिल्मी जगत के कई कलाकार अपने दमदार अभिनय से लोगों का मनोरंजन करते हैं। फिल्मों में नजर आने वाले ये कलाकार अलग-अलग किरदारों के जरिए दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन
Who Is Richest indian comedian 2022 Know Their Net Worth In Hindi
Comedians Net Worth - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मी जगत के कई कलाकार अपने दमदार अभिनय से लोगों का मनोरंजन करते हैं। फिल्मों में नजर आने वाले ये कलाकार अलग-अलग किरदारों के जरिए दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश करते हैं। इन कलाकारों में से कई हीरो- हीरोइन बनकर फिल्म की कहानी में मुख्य भूमिका निभाते हैं तो वहीं कई विलेन बन फिल्म को नया मोड़ देते हैं। लेकिन इन कलाकारों के बीच कुछ ऐसे कलाकार भी होते हैं, जो अपने बेहतरीन अभिनय और कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाते हैं। फिल्मों में अपने छोटे मगर दमदार रोल करने वाले ये कॉमेडियन कमाई के मामले में किसी हीरो- हीरोइन से कम नहीं है। तो आइए जानते हैं फिल्मों में नजर आने वाले भारत के पांच मशहूर कॉमेडियन और उनकी नेटवर्थ के बारे में-

 

Who Is Richest indian comedian 2022 Know Their Net Worth In Hindi
brahmanandam - फोटो : twitter

ब्रह्मानंदम 

साउथ अभिनेता ब्रह्मानंदम अपने दमदार अभिनय के लिए साउथ ही नहीं पूरे देश में पसंद किए जाते हैं। भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता ने केन्नीगंति ब्रह्मानंदम एक बड़ी फैन फॉलोइंग रखते हैं। अपनी शानदार कॉमेडी से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले अभिनेता को फैंस भी बेहद पसंद करते हैं। अपनी हर फिल्म के लिए लगभग एक से दो करोड़ तक की फीस लेने वाले ब्रह्मानंदम इस समय लगभग 340 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।

Who Is Richest indian comedian 2022 Know Their Net Worth In Hindi
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कपिल शर्मा 

स्टैंड अप कॉमेडी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता कपिल शर्मा आज देश के जाने-माने कलाकारों में शामिल हैं। अपनी बेहतरीन कॉमेडी से दर्शकों को गुदगुदाने वाले कपिल शर्मा ना टीवी शोज बल्कि फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। हर महीने लगभग आठ करोड़ रुपए की कमाई करने वाले कपिल शर्मा के पास मौजूदा समय में लगभग 336 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Who Is Richest indian comedian 2022 Know Their Net Worth In Hindi
कॉमेडी कैप्सूल, जॉनी लीवर - फोटो : SELF

जॉनी लीवर 

90 के दशक की कई फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों को हंसाने वाले मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता जॉनी लीवर आज भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। अपने अलग अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले जॉनी लीवर अपने छोटे से किरदार के दम पर फिल्म में जान डाल देते थे। बेहतरीन कॉमेडी के बादशाह जॉनी लीवर इस समय कुल 227 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

विज्ञापन
Who Is Richest indian comedian 2022 Know Their Net Worth In Hindi
परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया

परेश रावल

हिंदी सिनेमा के मशहूर और बहुमुखी अभिनेताओं में से एक परेश रावल ना सिर्फ एक अभिनेता बल्कि कॉमेडियन, राजनीतिज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता भी है। अपनी बेहतरीन अदाकारी और कॉमेडी से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले एक्टर ने हिंदी के अलावा गुजराती फिल्मों में भी अभिनय किया है। फिल्म हेरा फेरी और फिर हेरा फेरी में अपने किरदार से लोकप्रिय हुए अभिनेता के पास इस समय लगभग 93 करोड़ की संपत्ति है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed