भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं। अक्षरा सिंह के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपने ग्लैमरस अंदाज के चलते लाइमलाइट में बनी रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया है, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Aamir Khan-Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा के साथ ‘चांद सिफारिश’ पर आमिर ने किया डांस, वीडियो हुआ वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह आमिर खान के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में अक्षरा और आमिर 'फना' फिल्म के मशहूर गाने 'चांद सिफारिश' पर थिरकते दिखाई दे रहे हैं। दोनों के लुक की बात करें तो अक्षरा ब्लैक एंड व्हाइट टॉप और मैचिंग पैंट्स पहने हुए हैं। वहीं, आमिर खान व्हाइट टी-शर्ट, डेनिम शर्ट और पैंट में नजर आए।
वीडियो को शेयर करते हुए अक्षरा सिंह ने कैप्शन लिखा, 'आज बहुत अच्छा दिन है। आपके (मिस्टर परफेक्शनिस्ट) साथ मेरे सबसे पसंदीदा गाने पर डांस करने एक फेयरी टेल की तरह है।' फैंस को भी दोनों का डांस बेहद पसंद आ रहा है और वे कमेंट कर अपना प्यार लुटा रहे हैं। इसके साथ ही फैंस कयास लगा रहे हैं कि शायद अक्षरा सिंह जल्द दी बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं।
अक्षरा सिंह की बात करें तो वह भोजपुरी की तो टॉप एक्ट्रेस हैं ही, इसके साथ ही 'बिग बॉस ओटीटी' का हिस्सा बनने के बाद से उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई है। अक्षरा सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। अक्षरा सिंह ने अपने टैलेंट और मेहनत के बल पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है।