जायरा वसीम ने अचानक बॉलीवुड छोड़ने के एलान के साथ ही सभी को चौंका दिया। जिसके बाद बॉलीवुड दो धड़ों में बंटता दिखाई दिया। किसी ने उनका सपोर्ट किया तो किसी ने उनकी आलोचना की। ऐसे में सभी जानना चाह रहे थे कि आखिर दंगल गर्ल के इस फैसले पर आमिर खान का क्या रिएक्शन होता है।
जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने पर जब आमिर खान से पूछा सवाल, ऐसा था रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीती शाम आमिर खान मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान उन्होंने ब्लू कलर की टी-शर्ट के साथ ब्राउन कलर के पैंट्स कैरी किए। साथ ही ब्लैक स्नीकर्स पहने हुए थे। आमिर ने ब्राउन कलर का क्रॉस बैग भी ले रखा था।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
जायरा ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के फैसले की जानकारी इंस्टाग्राम पर दी थी। जायरा ने लिखा- '5 साल पहले मैंने एक ऐसा फैसला लिया था जिसने मेरी जिंदगी बदल दी। मैंने बॉलीवुड में कदम रखा जिसने पॉपुलरिटी के रास्ते मेरे लिए खोल दिए। धीरे-धीरे युवाओं के रोल मॉडल के तौर पर मुझे देखा जाने लगा। बॉलीवुड में 5 साल पूरे होने पर मैं इतना कहना चाहती हूं मैं अपने काम से खुश नहीं हूं। मैं भले यहां फिट हो रही हूं लेकिन मैं यहां की नहीं हूं। यह मुझे मेरे ईमान से दूर कर रहा है।'
जायरा ने आगे लिखा- 'एक्ट्रेस बनने की वजह से इस्लाम से दूर होती जा रही हूं। मैं इस फील्ड से रिश्ता तोड़ रही हूं। मैंने सोच-समझकर यह फैसला किया है।' जायरा वसीम ने आमिर खान की बेटी का किरदार दंगल फिल्म में निभाया। इस फिल्म में जायरा ने महिला पहलवान गीता फोगाट के बचपन का रोल निभाया था। दंगल फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के बाद जायरा सीक्रेट सुपरस्टार में नजर आईं। फिल्म में जायरा ने इंसिया मलिक का रोल निभाया था।