फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chennai Floods: चेन्नई में बाढ़ से बचाए गए आमिर खान और विष्णु विशाल, घंटों फंसे रहने के बाद ली राहत की सांस

Tue, 05 Dec 2023 06:11 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 05 Dec 2023 06:11 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan south actor Vishnu Vishal rescued from floods in Chennai actors Thanked fire and rescue department
आमिर खान और विष्णु विशाल - फोटो : social media

चक्रवात मिचौंग ने चेन्नई में तबाही मचा रखी है, जिसकी चर्चा देश-विदेश में हो रही है। चेन्नई शहर में भीषण तूफान के कारण मूसलाधार बारिश हो रही है। दो दिनों से शहर ठप पड़ा हुआ है। सभी लोगों के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है और आम आदमी से लेकर बड़ी-बड़ी हस्तियां भी इस प्राकृतिक आपदा के बीच फंस गए हैं। लगातार होती मूसलाधार बारिश के कारण शहर में हर जगह पानी भर गया है और इसमें साउथ अभिनेता विष्णु विशाल भी फंस गए थे। हालांकि, अब करापक्कम में फंसे अभिनेता विष्णु विशाल ने खुलासा किया कि उन्हें अग्निशमन और बचाव विभाग ने बचा लिया है। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने जो तस्वीरें साझा की हैं उनमें अभिनेता आमिर खान को भी देखा जा सकता है।

Aamir Khan south actor Vishnu Vishal rescued from floods in Chennai actors Thanked fire and rescue department
विष्णु विशाल - फोटो : सोशल मीडिया
तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता विष्णु विशाल और बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान चक्रवात मिचौंग के चलते बढ़ते बाढ़ के पानी के कारण चेन्नई के करापक्कम में फंस गए थे। विष्णु विशाल ने कुछ समय पहले ट्वीट साझा कर खुलासा किया था कि उनके घर में भी बाढ़ का पानी घुस गया था और इसके कारण घर में बिजली और कनेक्टिविटी की कमी के बारे में बताकर अपनी परेशानी का खुलासा किया था। सरकार से सहायता मांगते हुए उन्होंने अपने क्षेत्र में बढ़ते जल स्तर का भी खुलासा किया था और बताया था कि वह कैसे फंस गए हैं।
Aamir Khan south actor Vishnu Vishal rescued from floods in Chennai actors Thanked fire and rescue department
विष्णु विशाल, आमिर खान - फोटो : social media
विष्णु विशाल के ट्वीट के कुछ ही घंटों के अंदर सरकार ने प्रतिक्रिया दी और बाढ़ से प्रभावित अभिनेता और अन्य लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू टीम भेजी। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में विष्णु विशाल और आमिर खान दोनों को उनके जलमग्न घरों से सुरक्षित बाहर निकाला गया है। विष्णु विशाल ने अपने एक्स हैंडल पर खुलासा किया है कि उन्हें चक्रवात मिचौंग के कारण चेन्नई में आई बाढ़ से बचाया लिया गया है। उन्होंने दो तस्वीरें साझा कीं जहां यात्रियों को बचाने के लिए नावें तैनात की गई थीं। तस्वीरों में आमिर खान भी नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही विष्णु विशाल की पत्नी बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा को भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan south actor Vishnu Vishal rescued from floods in Chennai actors Thanked fire and rescue department
विष्णु विशाल - फोटो : social media
विष्णु ने एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए आमिर और बचाव अभियान में शामिल कर्मियों के लिए अपना आभार व्यक्त किया। विशाल के ट्वीट ने संकट के प्रबंधन में तमिलनाडु सरकार के अथक प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। तस्वीरों को शेयर करते हुए विशाल ने लिखा, 'फंसे हुए हमारे जैसे लोगों की मदद करने के लिए अग्निशमन और बचाव विभाग को धन्यवाद। करापक्कम में बचाव अभियान शुरू हो गया है..तीन नाव पहले से ही काम कर रही हैं। ऐसे कठिन समय में टीएन सरकार द्वारा शानदार काम। सभी प्रशासनिक लोग जो लगातार काम कर रहे हैं। धन्यवाद।'
विज्ञापन
Aamir Khan south actor Vishnu Vishal rescued from floods in Chennai actors Thanked fire and rescue department
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विष्णु विशाल के साथ तस्वीर में आमिर खान को देखकर फैंस हैरान रह गए हैं और सोच रहे हैं कि बॉलीवुड सुपरस्टार ऐसे समय में चेन्नई में क्या कर रहे हैं? तो आपको बता दें, आमिर खान इन दिनों अपनी बीमार मां जीनत हुसैन के इलाज के लिए अस्थायी रूप से मुंबई से चेन्नई आ गए हुए हैं और वह भी बाढ़ में फंस गए थे। जीनत को कुछ महीने पहले दिल का दौरा पड़ा था और वह चेन्नई में इसका इलाज करा रही हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed