{"_id":"5d3ece398ebc3e6cfb087e57","slug":"aamir-khan-spotted-mumbai-airport-with-his-upcoming-film-lal-singh-chadha-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुंबई एयरपोर्ट पर 'लाल सिंह चड्ढा' के लुक में नजर आए आमिर खान, पहचान भी नहीं पाए फैंस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुंबई एयरपोर्ट पर 'लाल सिंह चड्ढा' के लुक में नजर आए आमिर खान, पहचान भी नहीं पाए फैंस
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 29 Jul 2019 04:28 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan
- फोटो : amar ujala mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस कालजयी किरदार के लिए मशहूर हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर पुरस्कार मिला, उसी किरदार को करने के लिए आमिर खान अब पूरी तरह तैयार हैं। हैंक्स ने 1994 में रिलीज हुई अपनी फिल्म फॉरेस्ट गम्प में टाइटल रोल किया था और इसी फिल्म की रीमेक में लाल सिंह चड्ढा का टाइटल रोल करने के लिए आमिर खान ने एक नया रूप धरा है। लाल सिंह चड्ढा बनकर कैसे दिखेंगे आमिर, ये जाहिर हुआ उनके इस एयरपोर्ट लुक से।
Trending Videos
Aamir Khan
- फोटो : amar ujala mumbai
पत्नी किरण राव और बेटे आजाद के साथ आमिर खान काफी दिनों से यूरोप में छुट्टियां बिता रहे थे। शुरू के कुछ दिन तो आमिर ने अपनी इन छुट्टियों की तस्वीरें भी साझा की लेकिन फिर वह गोता लगा गाए। आमिर और कैमरों के बीच का ये सन्नाटा टूटा उनके मुंबई पहुंचने पर।
विज्ञापन
विज्ञापन
aamir khan
- फोटो : social media
लंदन से लौटे आमिर खान का लुक फिर एक बार पूरी तरह से बदला हुआ नजर आया। जिस तरह की उनकी दाढ़ी यहां दिख रही है, वह बिल्कुल सिखों जैसी है। सिर पर आमिर ने हैट लगा रखा है जिससे लगता है कि उन्होंने अपने केश भी बढ़ाए हैं। आमिर के इस लुक को देखकर मुंबई एय़रपोर्ट पर मौजूद तमाम लोग तो उन्हें पहचान ही नहीं पाए। देर तक उनकी तरफ टकटकी लगाए लोगों ने जब तक उन्हें पहचाना, वे अपनी गाड़ी में बैठकर फुर्र हो गए।
kareena kapoor
- फोटो : amar ujala
बीते दिनों ऐसे खबरें आई थीं कि लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। स्क्रिप्टिंग और फिल्म की कास्टिंग भी पूरी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि एक बार फिर आमिर और अभिनेत्री करीना कपूर खान की जोड़ी इस फिल्म में देखने को मिलेगी। इस तरह करीना आमिर के साथ तीसरी फिल्म में दिखाई देंगी। इससे पहले वह थ्री इडियट्स और तलाश में आमिर की हीरोइन बन चुकी हैंं।
विज्ञापन
kareena kapoor
- फोटो : amar ujala
सूत्र के अनुसार, करीना को इस रोल के लिए चुन लिया गया है और उन्होंने अपनी डेट्स भी उपलब्ध करवा दी हैं। करीना भी आमिर के साथ यह प्रोजेक्ट करने के लिए उत्सुक हैं और उनका किरदार मूल फिल्म में निभाए गए सैली फील्ड के किरदार की तरह का ही होगा।
गौरतलब है कि इससे पहले आमिर के साथ लीड भूमिका के लिए कृति सैनन और यामी गौतम के नामों पर विचार किया जा चुका था। लाल सिंह चड्ढा देश के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य पर नजर डालेगी। इस फिल्म के निर्देशक अद्वैत ने इससे पहले आमिर खान की कैमियो रोल वाली फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार का निर्देशन किया था।
गौरतलब है कि इससे पहले आमिर के साथ लीड भूमिका के लिए कृति सैनन और यामी गौतम के नामों पर विचार किया जा चुका था। लाल सिंह चड्ढा देश के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य पर नजर डालेगी। इस फिल्म के निर्देशक अद्वैत ने इससे पहले आमिर खान की कैमियो रोल वाली फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार का निर्देशन किया था।

कमेंट
कमेंट X