{"_id":"5efae8ac8ebc3e432f25a99a","slug":"aamir-khan-staff-members-tested-corona-positive","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आमिर खान के स्टाफ मेंबर्स का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव, मां का टेस्ट होना बाकी, फैंस से मांगी दुआ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर खान के स्टाफ मेंबर्स का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव, मां का टेस्ट होना बाकी, फैंस से मांगी दुआ
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 30 Jun 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मां के साथ आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आमिर खान के कुछ स्टाफ मेंबर्स का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन्होंने खुद एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। आमिर ने यह भी बताया कि उनके घर के बाकी लोगों का कोविड 19 टेस्ट निगेटिव आया है लेकिन मां जीनत हुसैन की रिपोर्ट आनी बाकी है।
2 of 5
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्विटर पर जारी किए गए एक बयान में आमिर खान ने कहा, 'आपको जानकारी देना चाहता हूं कि मेरे कुछ स्टाफ मेंबर्स का टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन्हें तुरंत क्वारंटीन किया गया है और बीएमसी के अधिकारी उन्हें तुरंत इलाज के लिए ले गए हैं।'
3 of 5
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आमिर आगे लिखते हैं कि 'मैं उनकी अच्छी देखभाल करने और सोसायटी को सैनिटाइज करने के लिए बीएमसी का धन्यवाद कहना चाहूंगा। मेरे परिवार के बाकी सदस्यों का टेस्ट निगेटिव आया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आमिर लिखते हैं कि 'अभी मैं अपनी मां का टेस्ट करवाने जा रहा हूं। वही आखिरी बची हैं। कृपया प्रार्थना करें कि वह निगेटिव आएं। मैं एक बार फिर से बीएमसी का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा कि उन्होंने बहुत ही जल्दी, बहुत ही प्रोफेशनल और अच्छे तरीके से हमारी मदद की।'
विज्ञापन
5 of 5
परिवार के साथ आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
साथ ही आमिर ने कोकिलाबेन अस्पताल के डॉक्टर्स, नर्स और स्टाफ का शुक्रिया किया है। बता दें कि आमिर से पहले करण जौहर और आलिया भट्ट के स्टाफ मेंबर्स भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। बाद में वो अस्पताल से स्वस्थ होकर वापस लौटे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।