{"_id":"5b498e1b4f1c1b38748b4895","slug":"aamir-khan-to-play-osho-in-shakun-batra-next","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'ठग' से 'भगवान' बनने निकल पड़े आमिर, जल्द परदे पर दिखेगी 'ओशो' की बायोपिक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'ठग' से 'भगवान' बनने निकल पड़े आमिर, जल्द परदे पर दिखेगी 'ओशो' की बायोपिक
Sat, 14 Jul 2018 11:16 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान बी-टाउन के व्यस्त एक्टर्स में से एक हैं। जहां बाकि एक्टर्स साल में तीन चार फिल्में करते हैं वहीं आमिर खान साल में सिर्फ एक फिल्म ही करना पसंद करते हैं लेकिन एक ही फिल्म से आमिर साल की सभी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ते हैं। हाल ही में खबर आई थी कि आमिर ‘महाभारत’ का हिस्सा बन सकते हैं फिर खबर आई कि गुलशन कुमार की बॉयोपिक में आमिर का नाम फाइनल किया जा चुका है लेकिन ये सारी खबरें महज अफवाह निकली। अब आमिर के ‘ओशो’ के प्रोजेक्ट्स से जुड़ने की बात सामने आ रही है।
2 of 4
aamir khan
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी साल दिसंबर तक आमिर खान ‘ओशो’ की शूटिंग शुरू कर देंगे। इस बायोपिक की शूटिंग ओशो के पुणे स्थित आश्रम में की जाएगी। शकुन बत्रा ने आमिर खान से रजनीश ओशो के किरदार के लिए बात की है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में आमिर ही नहीं बल्कि आलिया भट्ट भी नजर आ सकती हैं।
3 of 4
Aamir Khan
‘ओशो’ पर बेस्ड फिल्म की शूटिंग इसी साल के अंत तक शुरू हो सकती है और खबर तो ये भी है कि आमिर ने इस प्रोजेक्ट के लिए अपनी ओर से हरी झंड़ी भी दे दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर ने इस प्रोजेक्ट के लिए अपने किरदार के लिए लुक टेस्ट भी लिया है। फिल्म की शूटिंग जबलपुर, पुणे और विदेश में भी की जाएगी। आमिर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ठग्स आॅफ हिन्दोस्तान’ की रिलीज के बाद इस फिल्म की घोषणा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
aamir khan
आमिर खान अब तक अपनी किसी भी अपकमिंग फिल्म पर बात करने से बचते आए हैं। अपने इस प्रोजेक्ट को लेकर भी उन्होंने अब तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया। अब देखना यह होगा कि आमिर 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के बाद आमिर पहले कौन सी फिल्म करते करते हैं। अगर आमिर ओशो के किरदार में नजर आते हैं तो फैंस को इससे बड़ा सरप्राइज कुछ नहीं मिल सकता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।