{"_id":"5c948dddbdec22144c192789","slug":"aamir-khan-transformation-video-for-a-ad-shoot-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"53 साल की उम्र में ही कितने बुजुर्ग नजर आ रहे आमिर, 'ठग्स' के फ्लॉप होने का गम या वजह कुछ और","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
53 साल की उम्र में ही कितने बुजुर्ग नजर आ रहे आमिर, 'ठग्स' के फ्लॉप होने का गम या वजह कुछ और
Fri, 22 Mar 2019 01:11 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 22 Mar 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
aamir khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर चर्चा में हैं । इस फिल्म की घोषणा आमिर ने अपने बर्थडे पर की थी। हाल ही में आमिर खान की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देख आप हैरान रह जाएंगे । सफेद बाल, आंखों पर चश्मा और पेट निकाले खड़े आमिर का ऐसा लुक आपने पहले कभी नहीं देखा होगा ।
aamir khan
आमिर खान की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । दरअसल, आमिर खान ने खुद अपने इस बदलते रूप के वीडियो को टि्वटर हैंडल पर शेयर किया है । आमिर का ये ट्रांसफॉर्मेशन एक ऐड वीडियो के लिए किया गया ।
aamir khan
आमिर खान ने ये नहीं बताया कि ऐड वीडियो किसके लिए शूट हुआ । वीडियो को शेयर करते हुए आमिर खान ने लिखा, 'जल्द ही... आपके फोन पे...' । वीडियो में आमिर का ट्रांसफॉर्मेशन होता नजर आ रहा है । इस एेड के लिए आमिर ने एक बूढ़े आदमी का लुक अपनाया है ।
Coming Soon...aapke phone pe... pic.twitter.com/0yoTvs2ji5
— Aamir Khan (@aamir_khan) March 21, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
aamir khan
इस लुक में आमिर को पहचानना मुश्किल है । आमिर भले ही 53 साल के हो चुके हों लेकिन इतने बुजुर्ग वो कभी नहीं लगे । बता दें कि आमिर की अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को अद्वेत चंदन डायरेक्ट करेंगे । यह हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की रीमेक होगी । आमिर ने इस फिल्म के राइट्स खरीदे हैं । फिल्म में आमिर लाल सिंह चड्ढा के रोल में ही दिखेंगे ।
विज्ञापन
aamir khan
अपने रोल को लेकर आमिर ने कहा था, 'पहली बार किसी फ़िल्म में पगड़ी में दिखूंगा। इस फिल्म के लिए अगले 6 महीने में 20 किलो तक वजन कम करना होगा जिसकी तैयारी मैं शुरू कर चुका हूँ।' पिछले साल रिलीज़ हुई आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ़ हिन्दुस्तान' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ़्लॉप रही । आमिर को इस बात का अफसोस है ।