एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों फिल्मों से दूर पति विराट कोहली के साथ वक्त बिता रही हैं। जीरो के प्रमोशन के बाद अनुष्का ने काम से छुट्टी ले रखी है और क्रिकेट मैच दौरे पर लगातार विराट के साथ ही हैं। अनुष्का को मैदान पर लगातार स्पॉट किया जाता रहा है, वो चीयर करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। अनुष्का अभी किसी फिल्म की शूटिंग नहीं कर रही हैं लेकिन विराट के साथ एक नए एड में नजर आई हैं।
आईपीएल से पहले इस तरह पत्नी अनुष्का का ख्याल रख रहे हैं विराट, वीडियो में सामने आया सबूत
एड फिल्म में अनुष्का और विराट के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखी गई। जिसमें दिखाया जाता है कि अनुष्का शर्मा काम कर रही होती हैं और विराट उनके लिए कॉफी लेकर आते हैं। जब अनुष्का कॉफी पीती हैं तो विराट उन्हें सलाह देते हैं कि इसे संभालकर पीएं क्योंकि काफी गर्म है। विराट का ये प्यार देखकर अनुष्का उन पर फिदा हो जाती हैं और कहती हैं कि उनके रिश्ते की यही खास बात है कि ये बिल्कुल प्योर है।
विराट ने ये एड फिल्म अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा कि 'शूटिंग करते हुए बहुत मजा आया।' इससे पहले दिसंबर के महीने में भी ऐसा ही एक वीडियो सामने आया था जिसमें दोनों ने बताया था कि पहली बार क्रिकेट मैदान पर और पहली मूवी के शॉट पर कैसा अनुभव था।
Was a joy shooting for this, #PureFun!
Check out the new Shyam Steel ad for their TMT bars made from #PureSteel.@AnushkaSharma @shyamsteel#PureLove #ShyamSteel #TMT pic.twitter.com/f9K9X7jhy3
हाल ही में आईपीएल को देखते हुए शायद विराट ने नया लुक अपनाया है। दरअसल विराट ने अपना हेयरस्टाइल बदला है और हेयर कलर भी करवाए हैं। नए लुक में विराट बेहद हैंडसम नजर आए और पेपराजी के फेवरेट बने रहे। इस दौरान विराट ने ब्लैक स्ट्रिप शर्ट और ब्लैक ट्रैक पैंट्स पहने थे।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को अच्छे से पता है कि अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर कैसे एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया जाए। तभी तो जैसे ही मौका मिलता है दोनों साथ में देखे जाते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों अक्सर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

कमेंट
कमेंट X