{"_id":"5c948880bdec2213ed0cbad9","slug":"vidyut-jammwal-stunts-before-release-junglee","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्टर विद्युत जामवाल ने खोले 'जंगली' के 5 मोस्ट डैंजरस सीन के राज, जरा सी चूक ले सकती थी जान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक्टर विद्युत जामवाल ने खोले 'जंगली' के 5 मोस्ट डैंजरस सीन के राज, जरा सी चूक ले सकती थी जान
Fri, 22 Mar 2019 12:41 PM IST
विजय जैन
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: विजय जैन
Updated Fri, 22 Mar 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
Vidyut Jammwal
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के टॉप 5 मार्शल आर्ट्स खिलाड़ियों में शामिल विद्युत जामवाल की अगली फिल्म जंगली अगले हफ्ते रिलीज हो रही है। अरसे बाद हिंदी सिनेमा में इंसान और जानवरों की दोस्ती पर बनी इस फिल्म में विद्युत कुछ बेहद खतरनाक एक्शन सीन्स करते दिखेंगे। जानवरों की हरकतों के अध्ययन से तैयार होने वाले एनीमल फ्लो एक्शन्स इस फिल्म की खासियत हैं। अमर उजाला के साथ विद्युत ने साझा किए फिल्म के पांच ऐसे स्टंट सीन्स जो उन्होंने खुद किए हैं और जिनमें ज़रा सा चूक उनकी जान ले सकती थी।
Vidyut Jammwal
- फोटो : file photo
बंधे हाथों से हवा में एक्शन
ये फिल्म का एक महत्वपूर्ण सीन है जिसमें मेरे हाथ बंधे हुए हैं। मुझे एक ऐसा स्टंट डिजाइन करना था जिसमें मुझे अपने शरीर का संतुलन बिना गिरे तैयार करना था और तीन लोगों को मारना भी था। ये सीन एक मेज के करीब होना था तो मैंने इसे संतुलन बनाने के लिए इस्तेमाल करने का फैसला किया।
हवा में टिकने के लिए मैंने अपने सामने खड़े शख्स के सीने पर पैर जमाकर दूसरे तक पहुंचने के लिए स्टंट किया। यहां दिक्कत ये थी कि मुझे बिना इस शख्स पर जानलेवा हमला किए दूसरे तक पहुंचना था। टाइमिंग के साथ साथ हाथों और पैरों की टाइमिंग इस सीन में बहुत मुश्किल काम रहा।

विद्युत जामवाल
- फोटो : इंस्टाग्राम
कार के भीतर से उलटी गुलाटी
ये एक्शन सीन मुझे कार के भीतर से करना था। पहले की फिल्मों में कार की खड़कियों से तमाम अलग अलग तरीकों से बाहर आ चका हूं यहां मैंने कुछ अलग करने का फैसला किया। और, यह अलग बात थी कार के भीतर से पीठ की तरफ से गुलाटी मारकर बाहर आना। ये बहुत मुश्किल शॉट इसलिए था कि कार की खिड़की वैसे ही बहुत छोटी होती है और इसमें से बाहर आते वक्त मुझे पीछे देखना भी नहीं था। तमाम गुणाभाग करने के बाद मैंने ये स्टंट किया। अब परदे पर ये सीन देख मुझे खुद पर गर्व होता है।

- फोटो : सोशल मीडिया
दोनों हाथों से तलवारबाजी
भारत की मशहूर मार्शल आर्ट्स कला कलारिपयट्टू में पूरे शरीर का इस्तेमाल करना होता है। जो काम आप दाहिने हाथ से करते हैं, वही काम आपको बाएं हाथ से भी करना आना चाहिए। इस करतब के पीछे ये विचार काम करता है कि इंसान अपने दिमाग के दोनों हिस्सों का बराबर इस्तेमाल कर सकता है। इस सीन में मेरे दोनों हाथों में तलवारें हैं और दोनों तलवारें मुझे एक ही गति से भांजनी थीं।
भारत की मशहूर मार्शल आर्ट्स कला कलारिपयट्टू में पूरे शरीर का इस्तेमाल करना होता है। जो काम आप दाहिने हाथ से करते हैं, वही काम आपको बाएं हाथ से भी करना आना चाहिए। इस करतब के पीछे ये विचार काम करता है कि इंसान अपने दिमाग के दोनों हिस्सों का बराबर इस्तेमाल कर सकता है। इस सीन में मेरे दोनों हाथों में तलवारें हैं और दोनों तलवारें मुझे एक ही गति से भांजनी थीं।
विज्ञापन
विद्युत जामवाल
- फोटो : file photo
30 टेक्स में एक सीन
फिल्म जंगली के तमाम खतरनाक दृश्यों में से ये सबसे खतरनाक रहा। इसमें मैं बाइक पर हूं और विलेन मुझे पर तलवार से वार करता है। इससे बचने के लिए मुझे चलती मोटरसाइकिल से उलटी गुलाटी मारकर बाइक के पीछे जमीन पर आना था। इसे करना बहुत ही मुश्किल रहा, कभी मैं बाइक समेत गिर जाता था या फिर कभी दाएं तो कभी बाएं गिर जाता था। फिर मैंने हवा में गुलाटी ट्राई की और मामला बन गया। पूरा सीन करने में मुझे 30 बार यही सीन दोहराना पड़ा तब जाकर ये सीन परफेक्ट हो सका।