{"_id":"5c946e9fbdec2214607929b7","slug":"jacqueline-fernandez-kiran-rao-and-divya-dutta-attending-party-of-guneet-monga-after-win-oscar-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जैकलिन, किरण राव और दिव्या दत्ता, ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा की पार्टी में पहुंचे कई सितारे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जैकलिन, किरण राव और दिव्या दत्ता, ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा की पार्टी में पहुंचे कई सितारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीती फरवरी को ऑस्कर 2019 में प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा की फिल्म ने बेस्ट डॉक्युमेंट्री 'पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस' ने शॉर्ट सब्जेक्ट कैटेगरी में अवॉर्ड जीतकर भारत का मान बढ़ाया। गुनीत ने देश के ग्रामीण इलाकों में माहवारी के समय महिलाओं को होने वाली समस्या और पैड न उपलब्ध होने की सच्चाई बयां करती डॉक्युमेंट्री बनाई थी।
2 of 5
jacqueline fernandez
- फोटो : social media
अपनी फिल्मी के ऑस्कर जीतने पर गुनीत मोंगा ने हाल ही में एक पार्टी रखी। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। जैकलीन फर्नांडिस से लेकर किरण राव, दिव्या दत्ता और फिल्म क्रिटिक अनुपमा चोपड़ा भी नजर आईं। पार्टी में पहुंचे सभी सितारे बेहद खूबसूरत दिख रहे थे। इन सभी ने 'पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस' की तरीफ भी की।
3 of 5
Divya Dutta
- फोटो : social media
'पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस' फिल्म का डायरेक्शन रायका जेहताबची ने किया है और गुनीत मोंगा की सिखिया एंटरटेनमेंट ने डॉक्युमेंट्री को प्रोड्यूस किया। यह डॉक्यूमेंट्री 'ऑकवुड स्कूल इन लॉस एंजिलिस के छात्रों और उनकी शिक्षक मिलिसा बर्टन द्वारा शुरू किए गए 'द पैड प्रोजेक्ट का हिस्सा थी। भारत में महावारी को समाज के बड़े वर्ग द्वारा कलंक की तरह माना जाता है। 'पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस' में इसी मानसिकता के बारे में दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Anupama Chopra & Kira Rao Share
- फोटो : social media
इस गंभीर मुद्दे को 25 मिनट 31 सेकेंड की फिल्म में इस तरह दिखाया गया कि सिनेमाजगत के सबसे बड़े अवॉर्ड को अपने नाम करने में कामयाब हो गई। डॉक्युमेंट्री दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के काठी खेड़ा गांव की रहने वाली महिला स्नेहा पर आधारित है।
विज्ञापन
5 of 5
Period End of Sentence
- फोटो : file photo
भारत को दस साल बाद कोई ऑस्कर मिला है। साल 2009 के ऑस्कर में ए.आर.रहमान और साउंड इंजीनियर रसूल पोकुट्टी को 'स्लमडॉग मिलेनियर के लिए एकेडमी अवॉर्ड जीता था। ऑस्कर जीतने के बाद गुनीत मोंगा ने ट्विटर पर शुक्रिया अदा किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।