{"_id":"62b2c66921d2db09970c697b","slug":"aamir-khan-video-of-playing-football-during-rain-with-his-son-azad-went-viral-on-internet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aamir Khan: बारिश में बेटे संग फुटबॉल का मजा लेते नजर आए आमिर खान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aamir Khan: बारिश में बेटे संग फुटबॉल का मजा लेते नजर आए आमिर खान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Wed, 22 Jun 2022 01:17 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सुर्खियों में हैं। फैंस बेसब्री से उनकी इस फिल्म का इंतजार रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान
- फोटो : twitter
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सुर्खियों में हैं। फैंस बेसब्री से उनकी इस फिल्म का इंतजार रहे हैं। फिल्म के बहुप्रतीक्षित ट्रेलर को मिली प्रतिक्रिया के बाद अब यह फिल्म रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों बटोर रहे अभिनेता एक बार फिर चर्चाओं में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर आमिर खान का एक वीडियो सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
Trending Videos
2 of 5
आमिर खान
- फोटो : twitter
हाल ही में सोशल मीडिया पर आमिर खान का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अभिनेता मुंबई में मानसून के मजे लेते दिख रहे हैं। वीडियो में आमिर अपने बेटे आजाद के साथ बारिश में फुटबॉल खेलतो नजर आए। उनका यह प्यारा सा वीडियो इंटरनेट पर अब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे नेटिजन्स काफी पसंद भी कर रहे हैं। वीडियो में पिता और बेटे की जबरदस्त बॉन्डिंग को देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं रुक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो को खुद आमिर खान ने अपने फैंस के साथ साझा की है। अपने इस खास पल की झलक फैंस के साथ साझा की, जिसमें आमिर और उनके बेटे आजाद मुंबई में अपने घर पर बारिश का मजा लेते दिख रहे हैं। इस वीडियो में आमिर काले रंग की टी-शर्ट और पैंट में नजर आ रहे हैं।
4 of 5
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान प्रोडक्शन ने उनके इस फुटबॉल सेशन के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, मस्ती और ढेर सारी बारिश। इस वीडियो में बारिश का मजा लेने के साथ ही दोनों ही स्कोर को लेकर बहस भी कर रहे हैं। आजाद कहते हैं कि उन्होंने तीन गोल किए हैं तो वहीं आमिर कहते हैं कि उन्होंने सिर्फ गोल किया है।
— Aamir Khan Productions (@AKPPL_Official) June 21, 2022
विज्ञापन
5 of 5
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान के इस पोस्ट पर उनके फैंस भी लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- ये फीलिंग शानदार है, बारिश में फुटबॉल खेलना स्वर्ग है। वहीं दूसरे ने लिखा, वह भी उनके साथ फुटबॉल खेलना चाहते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान जल्द ही फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर भी नजर आएंगी। यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।