सब्सक्राइब करें

Tv Actors: बॉलीवुड के लिए इन सितारों ने छोटे पर्दे को कहा था अलविदा, सफलता न मिलने पर फिर की वापसी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 22 Jun 2022 01:10 PM IST
विज्ञापन
Actors who left TV for Bollywood but failed and now they are back to small screen From Jay Bhanushali to Karan Kundrra Karan Wahi
करण वाही, जय भानुशाली, करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। फिल्मों में काम करना हर एक्टर का सपना होता है। खासकर टीवी एक्टर्स का, जो छोटे पर्दे से निकलकर बड़े पर्दे में अपना पैर जमाना चाहते हैं। कुछ इसमें सफल हो जाते हैं, तो कुछ असफल साबित होते हैं। सुशांत सिंह राजपूत, मृणाल ठाकुर, राधिका मदान और मौनी रॉय जैसे कई टीवी सितारे बॉलीवुड में अपने लिए खास जगह बनाने में सफल हुए, तो कुछ टीवी स्टार्स फ्लॉप साबित हुए। आज इस रिपोर्ट में हम आपको उन टीवी एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें छोटे पर्दे पर प्यार मिला। लेकिन बॉलीवुड में वह अपने लिए कोई जगह नहीं बना पाए और फिर से छोटे पर्दे वापसी कर ली।

Trending Videos
Actors who left TV for Bollywood but failed and now they are back to small screen From Jay Bhanushali to Karan Kundrra Karan Wahi
जय भानुशाली - फोटो : सोशल मीडिया

जय भानुशाली
एकता कपूर के शो 'कसौटी जिंदगी की' में सपोर्टिंग रोल निभाकर अपने करियर की शुरुआत करने वाले जय भानुशाली कई टीवी शोज का हिस्सा रहे हैं। 2007 में आए 'कयामत' शो में लीड रोल निभाकर जय भानुशाली को घर-घर में पहचान मिल गई। जय ने 2014 में सुरवीन चावला के साथ 'हेट स्टोरी 2' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था, लेकिन यह फिल्म किसी को रास नहीं आया। हालांकि फिल्म का गाना 'आज फिर तुम पर' काफी फेमस हुआ था। इसके बाद जय ने फिर से टीवी पर वापसी कर ली और आज वह कई टीवी शो को होस्ट करते हुए नजर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actors who left TV for Bollywood but failed and now they are back to small screen From Jay Bhanushali to Karan Kundrra Karan Wahi
अनीता हसनंदानी

अनीता हसनंदानी
अनीता हसनंदानी ने 'कभी सौतन कभी सहेली', 'काव्यांजलि' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' जैसे हिट शो के साथ टेलीविजन में एक सफल करियर बनाया है। अनीता ने एकता कपूर की 'कहानी हमारे महाभारत की' में द्रौपदी की भूमिका भी निभाई थी। फिर एकता ने उन्हें 2003 में 'कुछ तो है' से बॉलीवुड में एक ब्रेक दिया, जिसमें तुषार कपूर, ईशा देओल, नताशा, यश टोंक, ऋषि कपूर, जितेंद्र और मुनमुन सेन भी थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। इसके बाद अनीता 'ये दिल', 'कोई आप सा', 'जस्ट मैरिड' जैसी फिल्मों में दिखीं और 'रागिनी एमएमएस 2' में उनकी एक छोटी भूमिका थी। हालांकि अनीता का बॉलीवुड करियर उम्मीद के मुताबिक नहीं चल पाया और वह वापस टीवी में लौट आईं। एकता कपूर के शो 'नागिन' में उन्हें काफी पसंद किया गया।

Actors who left TV for Bollywood but failed and now they are back to small screen From Jay Bhanushali to Karan Kundrra Karan Wahi
करण कुंद्रा लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/kkundrra

करण कुंद्रा
एकता कपूर के शो 'कितनी मोहब्बत है' से छोटे पर्दे पर शुरुआत करने वाले करण कुंद्रा को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद वह कई टीवी शोज का हिस्सा रहे और घर-घर में अपनी पहचान बनाने में भी कामयाब रहे। साल 2012 में करण ने पंजाबी फिल्म 'प्योर पंजाबी' की। इसके बाद वह 2013 में बॉलीवुड फिल्म 'हॉरर स्टोरी', '1921' और 'डॉली चिंकी और चमकते सितारे' में नजर आए, लेकिन वह असफल साबित हुए। इसके बाद करण ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता', 'दिल ही तो है' जैसे टीवी शो से छोटे पर्दे पर वापसी की। 'बिग बॉस' से उनकी फैन फॉलोइंग में इजाफा हुआ और फिलहाल वह एक रियलिटी शो होस्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन
Actors who left TV for Bollywood but failed and now they are back to small screen From Jay Bhanushali to Karan Kundrra Karan Wahi
करण वाही - फोटो : सोशल मीडिया

करण वाही
करण वाही ने 2014 में 'रीमिक्स' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 'मेरे घर आई एक नन्ही परी', 'दिल मिल गए' जैसे कई शोज का हिस्सा बने। 2014 में करण ने फिल्म 'दावत-ए-इश्क' में सपोर्टिंग रोल से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्हेंने 'हेट स्टोरी 4' में काम किया, जिसने बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन किया था। फिल्मों में उन्हें अच्छा मौका नहीं मिला, जिसके बाद वह टीवी में कई शो होस्ट करते भी नजर आए। वहीं अब वह 'चन्ना मेरेया' टीवी शो में नजर आ रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed