बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार को इंडस्ट्री में काम करते हुए 30 साल से ज्यादा वक्त हो चुका है। उन्होंने अब तक 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया और कई पुरस्कार अपने नाम किए। अगर अक्षय कुमार की फिल्मों के कलेक्शन की बात करें तो उनकी लगभग आधी फिल्में व्यावसायिक रूप से सफल रही हैं। यही वजह है कि अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाली अभिनेत्रियां अक्सर खिलाड़ी कुमार की फिल्मों से बॉलीवुड में डेब्यू करना पसंद करती हैं और इसके लिए वे एज गैप भी नजरअंदाज कर देती हैं। हाल ही में अक्षय कुमार से 25 साल छोटी मानुषी छिल्लर ने 'सम्राट पृथ्वीराज' से बॉलीवुड डेब्यू किया। वहीं, 11 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म 'रक्षा बंधन' से तीन अभिनेत्रियां शाहजमीन कौर, दीपिका खन्ना और स्मृति श्रीकांत फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं।
Akshay Kumar: अक्षय के साथ डेब्यू सफलता की सीढ़ी? अभिनेता संग करियर शुरू कर चुकी हैं ये अभिनेत्रियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानुषी छिल्लर
अक्षय कुमार से उम्र में 25 साल छोटी मानुषी छिल्लर ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' से बतौर हीरोइन बॉलीवुड में डेब्यू किया। हालांकि यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सम्राट पृथ्वीराज ने 19वें दिन 64.95 लाख रुपये का कारोबार किया, जो इसके 300 करोड़ रुपये के कथित बजट से काफी कम है। फिल्म भारत में लगभग 75 करोड़ रुपये और दुनिया भर में लगभग 85-90 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है।
दिव्या खोसला कुमार
अक्षय कुमार से उम्र में 20 साल छोटी दिव्या ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 2004 में फिल्म 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' से की थी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई। इसके बाद वह किसी भी फिल्म में नजर नहीं आईं। दिव्या ने हाल ही में 'यारियां' से बतौर निर्देशक शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'सनम रे' और 'रॉय' समेत कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियों में बतौर निर्माता और निर्देशक काम किया है। बता दें कि अक्षय कुमार के साथ दिव्या की पहली फिल्म 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' ने बॉक्स ऑफिस पर महज 11.56 करोड़ रुपये कमाए थे।
मौनी रॉय
अक्षय कुमार से 19 साल छोटी मौनी रॉय ने 2018 में स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। उन्होंने फिल्म में इतना बेहतरीन प्रदर्शन किया कि अक्षय कुमार ने फिल्म के बाद खुद उनकी तारीफ की थी। बता दें कि 55 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 154.43 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अगर हम मौनी रॉय के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली हैं।
नरगिस बघेरी
पुणे की रहने वाली नरगिस बघेरी ने अक्षय कुमार की फिल्म 'गरम मसाला' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बता दें कि नरगिस अक्षय से 17 साल छोटी हैं। इसके बाद उन्होंने 2007 में कॉलीवुड फिल्म निनैथले, 2008 में बॉलीवुड फिल्म प्रणाली: द ट्रेडिशन, 2009 में फिल्म मॉर्निंग वॉक और 2010 में फिल्म कुश्ती में काम किया था। इसके बाद उन्हें किसी भी फिल्म में नहीं देखा गया।