फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बच्चों संग आमिर खान ने खेला गली क्रिकेट, अब इस वजह से सोशल मीडिया पर हो रहे जबरदस्त ट्रोल

Fri, 08 Jan 2021 08:16 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 08 Jan 2021 08:16 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan video playing gali cricket with children got viral on social media got trolled for not wearing mask
आमिर खान

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। हालांकि आमिर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। ये बात तो हर कोई जानता है कि आमिर बहुत मेहनत के साथ अपनी फिल्में करते हैं, लेकिन काम के बीच भी उनकी मस्ती जारी रहती है। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बच्चों के साथ क्रिकेट मैच खेलते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस दौरान आमिर खान से एक गलती भी हो गई है जिसके कारण लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Aamir Khan video playing gali cricket with children got viral on social media got trolled for not wearing mask
आमिर खान

बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आमिर बैटिंग कर रहे हैं और उनके चौके छक्के से वहां खड़े बच्चे बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं वीडियो रिकॉर्ड कर रहे फोटोग्राफर भी आमिर को देखकर काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं। आमिर को पिच पर बैटिंग करता देख वहां खड़े लोगों को जरूर 'लगान' के भुवन की याद आ गई होगी।



 

Aamir Khan video playing gali cricket with children got viral on social media got trolled for not wearing mask
आमिर खान, किरण राव - फोटो : instagram/_kiranraokhan

हालांकि आमिर खान ने बिना मास्क पहने ही बच्चों के साथ क्रिकेट खेला जिसे लेकर उन पर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल किश्चर मर्चेंट ने आमिर खान और बच्चों को बिना मास्क पहने इस तरह साथ होने की निंदा की है। बता दें कि शॉट लगाने के बाद आमिर जब वहां से जाने लगे तो उनके साथ सेल्फी लेने के लिए कुछ फैंस आमिर के पास आ गए। इसके बाद आमिर ने फैंस से कहा कि वो लोग तो आओ पहले जो मैच खेल रहे थे।




View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan video playing gali cricket with children got viral on social media got trolled for not wearing mask
आमिर खान

आमिर खान ने इन सभी बच्चों के साथ तस्वीर खिंचवाई जो आमिर के साथ मैच खेल रहे थे। हालांकि इस दौरान किसी ने भी मास्क नहीं पहना हुआ था। इतना ही नहीं वीडियो में एक शख्स की आवाज भी आ रही थी जो कह रहे थे कि -फोटो खिंचवा लीजिए लेकिन एक एक करके।  ऐसे में आमिर और बच्चों ने बिना मास्क के ही तस्वीर क्लिक करवा ली।

विज्ञापन
Aamir Khan video playing gali cricket with children got viral on social media got trolled for not wearing mask
लाल सिंह चड्ढा- आमिर खान - फोटो : instagram/aamirkhan

बता दें कि एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने इस वीडियो पर ट्वीट करते हुए कहा कि ,'उनमें से किसी ने भी मास्क नहीं पहना हुआ है, कैसे? क्यों? इस पर कुछ लोगों ने उन्हें सपोर्ट करते हुए कहा कि, 'शायद उनमें से किसी को भी मौत का डर नहीं हैं'। हालांकि कई फैंस ने इस पर आमिर को भी सपोर्ट किया है। उनका कहना है कि खेल के दौरान आदमी थोड़ा सांस तो लेता ही है'। फिलहाल आमिर के इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस चल रही है जहां कुछ उनके समर्थन में हैं तो कुछ उनका विरोध भी जता रहे हैं। दूसरी तरफ वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर खान बहुत जल्द फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगे। ये फिल्म इस साल के अंत में रिलीज हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed