फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई पुलिस की पूछताछ के बाद भड़कीं कंगना रणौत, बोलीं- 'अगर आप भारत विरोधी हैं तो...'

Fri, 08 Jan 2021 07:36 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 08 Jan 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut tweet after Questioned By Mumbai Police In Sedition Case
कंगना रणौत - फोटो : ANI

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत शुक्रवार को देशद्रोह व अन्य मामलों में अपना बयान दर्ज कराने के लिए मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने पहुंची थीं। पूछताछ के बाद कंगना ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया, जिसमें वे काफी गुस्से में नजर आईं।

Kangana Ranaut tweet after Questioned By Mumbai Police In Sedition Case
कंगना रणौत बहन रंगोली के साथ - फोटो : ट्विटर

कंगना रणौत ने ये ट्वीट पूछताछ के बाद भोपाल जाते हुए किया। उन्होंने लिखा, 'अगर आप भारत के विरोधी हैं तो आपको बहुत सारा समर्थन, काम, पुरस्कार और प्रशंसा मिलेगी। अगर आप राष्ट्रवादी हैं तो आपको अकेले ही खड़ा होना पड़ेगा। अपनी स्वयं की सहायता प्रणाली बनें और अपनी स्वयं की अखंडता की सराहना करें।' 
 

Kangana Ranaut tweet after Questioned By Mumbai Police In Sedition Case
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam

वीडियो के जरिए उठाए सवाल
इससे पहले कंगना ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि उनकी आवाज दबाई जा रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें पुलिस में हाजिरी देने के लिए कहा जा रहा है लेकिन ये नहीं बताया जा रहा है कि कहां आना है, कैसे हाजिरी देनी है। उनकी नजरों में उन्हें अपने विचार व्यक्त करने से भी रोका जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut tweet after Questioned By Mumbai Police In Sedition Case
कंगना रणौत - फोटो : Instagram: @viralbhayani

बता दें कि मुंबई पुलिस ने 17 अक्टूबर 2020 को कथित तौर पर दो समुदायों के बीच विवाद बढ़ाने और अन्य आरोपों के लिए स्थानीय अदालत के आदेश पर कंगना और रंगोली के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। कंगना पर धार्मिक भावनाएं भड़काने, कलाकारों को हिंदू-मुसलमान में बांटने और सामाजिक द्वेष को बढ़ावा देने का आरोप लगा गया। कास्टिंग डायरेक्टर और फिटनेस ट्रेनर मुनव्वर अली सयैद ने कंगना और उनकी बहन के ट्वीट एवं बयान का संदर्भ देते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
Kangana Ranaut tweet after Questioned By Mumbai Police In Sedition Case
मां के साथ कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam

उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा- 153ए (अलग-अलग धार्मिक, जातीय समूहों में द्वेष को बढ़ावा देना), धारा-295 ए (जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को भड़काना), धारा-124 ए (देशद्रोह) और धारा-34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले मुंबई पुलिस ने तीन बार नोटिस जारी कर उन्हें मामले में बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस के समक्ष उपस्थित होने को कहा था।

सलमान की फिल्म में बैक डांसर थीं अलीसिया, डायरेक्टर अली अब्बास जफर का आया दिल और इस तरह हो गई शादी..

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed