फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajiv Lakshman: रिया चक्रवर्ती संग फोटो साझा कर बुरे फंसे राजीव, हुए ट्रोल तो पोस्ट डिलीट कर दी सफाई

Fri, 08 Jan 2021 07:19 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 08 Jan 2021 07:19 PM IST
विज्ञापन
Roadies Fame Rajiv Lakshman Share Photos With Rhea Chakraborty Deleted Post and Issues Clarification After Being Trolled
रिया चक्रवर्ती, राजीव लक्ष्मण - फोटो : Instagram

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती ड्रग्स केस में फंसने के बाद से ही लाइमलाइट से गायब थीं। लेकिन कुछ दिनों से रिया चक्रवर्ती अब एक बार फिर से सुर्खियों में आने लगी हैं। कभी उन्हें मुंबई में घर तलाशते हुए देखा जाता है तो वहीं अब रिया चक्रवर्ती के एक पार्टी में शामिल होने की खबर है। लेकिन रिया का पार्टी में आना रोडीज फेम राजीव लक्ष्मण के लिए भारी पड़ गया।

Roadies Fame Rajiv Lakshman Share Photos With Rhea Chakraborty Deleted Post and Issues Clarification After Being Trolled
रिया चक्रवर्ती, राजीव लक्ष्मण - फोटो : Instagram

दरअसल रिया चक्रवर्ती हाल ही में वीजे अनुषा दांडेकर की बर्थडे पार्टी में शामिल हुई थीं। इस पार्टी में राजीव लक्ष्मण काफी समय के बाद रिया चक्रवर्ती से मिले थे। जिसके बाद राजीव ने रिया के साथ एक तस्वीर शेयर की। जिसमें रिया राजीव को गले लगाकर खड़ी थीं। इस फोटो के साथ राजीव ने रिया के लिए 'माय गर्ल' लिखा। लेकिन ऐसा करना सोशल मीडिया यूजर्स को रास नहीं आया और उन्होंने राजीव को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Roadies Fame Rajiv Lakshman Share Photos With Rhea Chakraborty Deleted Post and Issues Clarification After Being Trolled
रिया चक्रवर्ती, राजीव लक्ष्मण - फोटो : Instagram

राजीव और रिया की ये तस्वीर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस तस्वीर पर कई लोग कमेंट कर राजीव को ट्रोल करने लगे। इन तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स रिया को इतनी जल्दी मूवऑन करने को लेकर तंज कसने लगे। वहीं राजीव को भी जमकर ट्रोल किया गया। ये सब देख राजीव ने इस पोस्ट को तुरंत डिलीट कर दिया। इस पोस्ट को डिलीट कर राजीव ने इसे लेकर अपनी सफाई भी पेश की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Roadies Fame Rajiv Lakshman Share Photos With Rhea Chakraborty Deleted Post and Issues Clarification After Being Trolled
अब्दुल रऊफ, राजीव लक्ष्मण - फोटो : Instagram
रिया संग फोटो शेयर करने पर राजीव ने अपनी सफाई में एक नया पोस्ट शेयर किया। राजीव ने अपनी नई पोस्ट में लिखा, 'मुझे लगता है कि मेरे गलत शब्दों के चयन के चलते मैंने बिना किसी वजह से परेशानी खड़ी कर दी है। रिया मेरी एक पुरानी दोस्त है और उससे दोबारा मिलकर मैं काफी खुश हूं। मैं उसके अच्छे के लिए कामना करता हूं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rajiv Lakshman (@rajivlakshman)

विज्ञापन
Roadies Fame Rajiv Lakshman Share Photos With Rhea Chakraborty Deleted Post and Issues Clarification After Being Trolled
रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती - फोटो : Instagram

नई पोस्ट शेयर करने के साथ ही राजीव ने अपना कमेंट सेक्शन भी बंद कर दिया। जिससे कि कोई उनकी इस पोस्ट पर कमेंट ना कर सके। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के केस में नाम आने के बाद रिया के लिए साल 2020 काफी मुश्किल रहा। लेकिन अब उनकी जिंदगी धीरे- धीरे कर पटरी पर वापस लौट रही है। रिया को कुछ दिन पहले ही भाई शौविक के साथ नया घर तलाश करते हुए भी देखा गया था।

पढ़ें: Films TRP on TV: टीवी पर 45 साल बाद भी हिट रही ‘शोले’, नंबर वन पर आई विद्युत जामवाल की ये फिल्म
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed