फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stars Returned Fees: फिल्में फ्लॉप होने पर इन सितारों ने दिखाई दरियादिली, निर्माताओं को लौटाई फीस की मोटी रकम

Tue, 06 Sep 2022 08:21 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 06 Sep 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan Vijay Deverakonda Stars Returned their Fees After Movies laal singh chaddha liger got Flop
रामचरण तेजा, विजय देवरकोंडा, आमिर खान - फोटो : Social Media

हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री को सबका मनोरंजन करते 100 वर्षों से भी ज्यादा का समय हो चुका है। यह सबसे पुरानी सिनेमा इंडस्ट्रीज में गिनी जाती है और इसकी फिल्मों और स्टार्स के लिए दर्शकों के दिलों में हमेशा प्यार और सम्मान रहा है। लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री का हाल इस समय बेहाल है। साउथ की तरफ लोगों के बढ़ते झुकाव और दक्षिण भारतीय इंडस्ट्री के अप्रोच ने सभी को प्रभावित किया है। बॉलीवुड का ऐसा हाल आज से पहले कभी नहीं हुआ है। बड़े-बड़े स्टार्स की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही। रणबीर कपूर की 'शमशेरा', आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' हो या अक्षय कुमार की 'सम्राट पृथ्वीराज' एक के बाद एक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रेत के टीलों की तरह ढह गई। ऐसे में इन मेगा बजट फिल्मों के मेकर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ा। लेकिन कई स्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने फ्लॉप फिल्मों की जिम्मेदारी लेते हुए मेकर्स उनकी आधी या फिर पूरी फीस लौटा दी थी। आज इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसे ही स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं....

Aamir Khan Vijay Deverakonda Stars Returned their Fees After Movies laal singh chaddha liger got Flop
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आमिर खान
साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के करियर की दूसरी सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म साबित हुई । बॉक्स ऑफिस पर 'लाल सिंह चड्ढा' के खराब प्रदर्शन से न केवल मेकर्स बल्कि आमिर खान को भी आहत थे। फिल्म से अभिनेता और इसके मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, यह फिल्म उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। आमिर की यह कमबैक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। 180 करोड़ के बड़े बजट में बनी 'लाल सिंह चड्ढा' ने 20 दिन में 60 करोड़ का निराशाजनक कलेक्शन किया। मेकर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ता, लेकिन इस फिल्म के फ्लॉप होने की पूरी जिम्मेदारी  आमिर खान ने अपने कंधों पर ले ली और मेकर्स से अपनी फीस के तौर पर एक भी पैसा नहीं लिया। 

Aamir Khan Vijay Deverakonda Stars Returned their Fees After Movies laal singh chaddha liger got Flop
लाइगर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विजय देवराकोंडा
साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की फिल्म स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'लाइगर' भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरफ फ्लॉप रही। पुरी जगन्नाथ निर्देशित इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच काफी बज बना हुआ था, लेकिन कमजोर कहानी की वजह से इस फिल्म को दर्शकों ने सिरे से खारिज कर दिया। 'लाइगर' के फ्लॉप होने के बाद निर्माताओं और डिस्ट्रीब्यूटर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे में अब निर्माताओं को हुए इस नुकसान की भरपाई के लिए विजय देवरकोंडा आगे आए और उन्होंने अपनी फीस में से छह करोड़ रुपये वापस कर दिए।  फिल्म से हुए निर्माताओं के नुकसान से विजय देवरकोंडा भी निराश हैं। विजय के इस कदम के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan Vijay Deverakonda Stars Returned their Fees After Movies laal singh chaddha liger got Flop
रामचरण, चिरंजीवी - फोटो : सोशल मीडिया

चिरंजीवी और रामचरण
इसी साल रिलीज हुई साउथ इंडस्ट्री के पिता-पुत्र चिरंजीवी और रामचरण की सुपरस्टार जोड़ी की फिल्म 'आचार्य' बॉक्स ऑफिस पर बड़ी धूम-धाम से रिलीज हुई थी। फिल्म से सबको काफी उम्मीदें थीं और लगा था 'आचार्य' खूब चलेगी लेकिन इसका एकदम उलटा हुआ। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम गिरी, जिसका नतीजा था कि निर्माताओं के साथ-साथ फिल्म रिलीज करने वाले वितरकों को भी जबरदस्त घाटा हुआ। ऐसे में इस फिल्म के निर्देशक कोरातला शिवा ने इसका जिम्मा उठाते हुए ने अपनी आधी फीस लौटाई। जब यह बात चिरंजीवी और रामचरण तेजा को पता चली तो उन दोनों भी अपनी-अपनी 50 प्रतिशत फीस निर्माता को वापस कर दी। जिससे कि वह अपना घाटा पूरा कर सकें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed