फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra: सिर्फ चार मिनट में बिके रिलीज से एक दिन पहले के इस खास शो के टिकट, रणबीर और आलिया भी रहेंगे मौजूद

Tue, 06 Sep 2022 08:19 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 06 Sep 2022 08:19 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए काफी उत्साहित हैं। इतना ही नहीं उनकी इस फिल्म का जहां कुछ लोग विरोध कर रहे हैं, तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो इस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Brahmastra special screening will be held in mumbai a day before release Ranbir- Alia will also be present
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए काफी उत्साहित हैं। इतना ही नहीं उनकी इस फिल्म का जहां कुछ लोग विरोध कर रहे हैं, तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो इस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कई बड़े सितारों से सजी यह फिल्म दो दिन बाद सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार हैं। इसी बीच फिल्म की स्टार कास्ट और निर्देशक ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने रिलीज से एक दिन पहले फिल्म के एक विशेष प्री- रिलीज शो की जानकारी दी है।

Brahmastra special screening will be held in mumbai a day before release Ranbir- Alia will also be present
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने यह भी बताया कि 8 सितंबर को मुंबई में होने वाले इस शो में वह तीनों भी उपस्थित रहने वाले हैं। हालांकि, इस वीडियो के साथ उन्होंने शो के आयोजन स्थल या समय से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है। आलिया भट्ट द्वारा शेयर किए गए वीडियो के कुछ देर बाद ही पीवीआर सिनेमा के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर यह खुलासा हुआ कि फिल्म की खास स्क्रीनिंग मुंबई के गोरेगांव पूर्व स्थित ओबेरॉय मॉल में होगी और इसके लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है।

Brahmastra special screening will be held in mumbai a day before release Ranbir- Alia will also be present
Brahmastra Part 1 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म की खास स्क्रीनिंग की जानकारी सामने आने के महज 4 मिनट में ही शो के सभी टिकट बिक गए। इस बारे में एक सूत्र ने मीडिया को बताया कि इस शो के टिकट महज 4 मिनट में टिक बिक गए। हमें अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा था। यह 315 सीटर स्क्रीन है और हमें उम्मीद थी कि टिकट एक-एक घंटे में बिक जाएंगे, लेकिन 5 मिनट से भी कम समय में शो हाउसफुल हो गया। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस शो के जरिए दर्शकों को रणबीर और आलिया को लाइव देखने का मौका मिलेगा।

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra special screening will be held in mumbai a day before release Ranbir- Alia will also be present
Brahmastra - फोटो : Twitter

ब्रह्मास्त्र की प्री रिलीज स्क्रीनिंग पी (एक्सएल) स्क्रीन पर होगी, जो अपने चौड़े स्क्रीन साइज की वजह से काफी डिमांड में है। सूत्र ने यह भी जानकारी दी कि दर्शकों की प्रतिक्रिया को देखते हुए निर्माता और पीवीआर ओबेरॉय मॉल में फिल्म की एक और स्क्रीनिंग आयोजित करने पर विचार कर रहे हैं। फिल्म की बात करें तो अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 9 सितंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में आलिया और रणबीर के अलावा अभिनेता अमिताभ बच्चन, साउथ एक्टर नागार्जुन और अभिनेत्री मौनी रॉय भी अहम किरदार में हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Brahmāstra (@brahmastrafilm)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed