फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Omkara: आमिर खान निभाने चाहते थे 'ओमकारा' में लंगड़ा त्यागी का किरदार, इस वजह से सैफ के हाथ लगा ये रोल

Sat, 16 Dec 2023 05:41 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 16 Dec 2023 05:41 PM IST
सार


 

विज्ञापन
Aamir Khan wanted to play character of Langda Tyagi in Omkara know why Vishal Bhardwaj offered role to Saif
आमिर खान-सैफ अली खान-विशाल भारद्वाज - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2006 में आई विशाल भारद्वाज की क्राइम ड्रामा फिल्म 'ओमकारा' सैफ अली खान के करियर की सबसे चर्चित और सफल फिल्मों में से एक है। इसमें उन्होंने लंगड़ा त्यागी का किरदार निभाया था, जिसके लिए सैफ को खूब सराहना मिली। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह रोल आमिर खान निभाना चाहते थे? मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्म के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया की सैफ को यह फिल्म कैसे मिली। 

Aamir Khan wanted to play character of Langda Tyagi in Omkara know why Vishal Bhardwaj offered role to Saif
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर के साथ बना रहे थे फिल्म की योजना
विशाल भारद्वाज ने बताया कि आमिर खान ओमकारा में लंगड़ा त्यागी का किरदार निभाना चाहते थे, जो अंतत: सैफ अली खान को मिला। डायरेक्टर ने कहा, 'सैफ को यह किरदार मिलने के पीछे आमिर खान जिम्मेदार हैं।' इस पूरे किस्से को विस्तार से बताते हुए भारद्वाज ने कहा कि वे आमिर के साथ एक फिल्म प्लान कर रहे थे। इसको लेकर दोनों के बीच काफी बातचीत हुई थी। बातचीत के दौरान भारद्वाज ने आमिर से कहा कि वह विलियम शेक्सपियर के ओथेलो का रूपांतरण करना चाहते हैं, जिसे सुनकर आमिर उत्साहित हो गए और उन्होंने कहा, 'आप जब यह फिल्म बनाएंगे तो मै चाहूंगा कि लंगड़ा त्यागी के किरदार के लिए आप मेरे नाम पर विचार किया जाए'। 

Aamir Khan wanted to play character of Langda Tyagi in Omkara know why Vishal Bhardwaj offered role to Saif
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

किरदार सुनकर आमिर हो गए थे उत्साहित
भारद्वाज ने आगे बताया कि आमिर की बात तो उन्हें याद रही, लेकिन इस दौरान फिल्म नहीं बन सकी। उन्होंने कहा, 'मैं डेढ़ साल से काम नहीं कर रहा था। मैं एक फिल्म बनाना चाहता था, इसलिए मैंने सोचा कि अगर यह किरदार आमिर को इतना उत्साहित कर सकता है, तो क्या मैं इससे किसी दूसरे स्टार को भी निभाने के लिए उत्साहित कर सकता हूं। इसी दौरान मैंने सैफ का काम देखा था और यह भूमिका सैफ को मिली'। लंगड़ा त्यागी का किरदार आमिर के न करने को लेकर विशाल भारद्वाज ने कहा कि वे रंग दे बसंती के शूटिंग में व्यस्त थे और मैं फिर से एक-डेढ़ साल नहीं रुकना चाहता था। मैं इस फिल्म को बनाना चाहता था, जो भी मिले उसके साथ'।
Salaar: पृथ्वीराज सुकुमारन ने 'गेम ऑफ थ्रोन्स' से की सालार की तुलना, बोले- फिल्म केजीएफ 2 को भी चटाएगी धूल

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan wanted to play character of Langda Tyagi in Omkara know why Vishal Bhardwaj offered role to Saif
ओमकारा - फोटो : सोशल मीडिया

ओमकारा को मिले थे तीन राष्ट्रीय पुरस्कार
बता दें कि ओमकारा साल 2006 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया था और इसे भारद्वाज ने अभिषेक चौबे और रॉबिन भट्ट के साथ मिलकर लिखा था। यह फिल्म विलियम शेक्सपियर के ओथेलो से प्रेरित थी। फिल्म में सैफ अली खान के अलावा अजय देवगन, करीना कपूर, कोंकणा सेन शर्मा, विवेक ओबेरॉय और बिपाशा बसु में प्रमुख भूमिका में थे। 
Sunny Leone: मलयालम वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखने जा रहीं सनी लियोनी, 'पैन इंडियन सुंदरी' से करेंगी डेब्यू

विज्ञापन
Aamir Khan wanted to play character of Langda Tyagi in Omkara know why Vishal Bhardwaj offered role to Saif
ओमकारा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर भी ओमकारा ने मचाया था धमाल
ओमकारा बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और समीक्षकों ने भी इस फिल्म को सराहा। इसे तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिले। कोंकणा सेन शर्मा ने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। वहीं, सैफ को यूपी के एक बीहड़ अपराधी के इस किरदार को निभाने के लिए खूब प्रशंसा मिली, जिन्होंने इससे पहले सिर्फ शहरी युवाओं का किरदार निभाया था। 
Singham Again: शर्टलेस दिखे टाइगर तो एक्शन मोड में नजर आईं करीना, वायरल हुई 'सिंघम अगेन' के सेट से तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed