{"_id":"5f2ea7f38341784e0d66cb00","slug":"aamir-khan-will-shoot-his-upcoming-film-laal-singh-chaddha-in-turkey","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग के लिए आमिर पहुंचे तुर्की, हिंदुस्तान जैसी लोकेशंस तलाशने की कोशिश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग के लिए आमिर पहुंचे तुर्की, हिंदुस्तान जैसी लोकेशंस तलाशने की कोशिश
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sat, 08 Aug 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महाराष्ट्र में कोरोना के हालात नियंत्रण में न आने और अपनी फिल्म के लिए हो चुके निवेश की कीमत लगातार बढ़ते जाने से चिंतित अभिनेता आमिर खान अपनी अगली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग के लिए लोकेशन तलाशने तुर्की पहुंच गए हैं। आमिर से पहले अभिनेता अक्षय कुमार भी अपनी फिल्म ‘बेलबॉटम’ की शूटिंग करने ब्रिटेन जा चुके हैं। अगली तैयारी अब अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की है जो अपनी अगली फिल्म की श्रीलंका में प्रस्तावित शूटिंग की तैयारियां कर रही हैं।
2 of 6
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
देश में कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के खत्म होने बाद धारावाहिकों की शूटिंग तो शुरू हुई है लेकिन फिल्मों और वेब सीरीजों का मामला अभी भी अटका हुआ है। मुंबई में अभी सिर्फ स्टूडियोज के नियंत्रित वातावरण में शूटिंग करने की इजाजत है। भीड़ भाड़ वाले स्थानों और खुली जगहों पर शूटिंग की अनुमति मिलने में अभी काफी समय लग सकता है। इसी के चलते मेगा बजट फिल्मों के निर्माता विदेश का रास्ता देख रहे हैं।
3 of 6
अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम
- फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा में प्रोड्यूसर नंबर वन के तौर पर मशहूर रहे वाशू भगनानी कोरोना संकट से पहले ही लंदन शिफ्ट हो चुके हैं। उनका ज्यादातर समय अब वहीं बीतता है और वह अप्रवासी भारतीय बनने की कगार पर हैं। अपना रीयल स्टेट का और दूसरा कारोबार वहीं से संचालित करने वाले वाशू अब अपना फिल्म कारोबार भी वहीं ले गए हैं। उनकी अगली फिल्म 'बेलबॉटम' पूरी की पूरी वहीं शूट हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान के भारत से तुर्की पहुंच जाने की तो किसी को भनक तक नहीं लगी। उनकी फोटो सोशल मीडिया पर तुर्की के पर्यटन अधिकारियों ने साझा कीं तो लोगों को पता चला कि वह देश छोड़ चुके हैं। आमिर खान के विदेश जाकर फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग पूरी करने की तैयारियों की खबर ‘अमर उजाला’ ने ही सबसे पहले अपने पाठकों को दी थी।
विज्ञापन
5 of 6
बंटी और बबली 2
- फोटो : मुंबई, अमर उजाला
इस बीच कुछ फिल्मों की शूटिंग मुंबई में भी शुरू हो चुकी है या शुरू होने वाली है। अभिनेता आदर जैन की फिल्म 'हैलो चार्ली' का एक शेड्यूल हाल ही में मुंबई में पूरा हुआ है। यशराज फिल्म की अगली फिल्म 'बंटी और बबली 2' की शूटिंग अगले महीने यशराज स्टूडियो में ही शुरू होने की तैयारी चल रही है। तैयारी संजय लीला भंसाली भी कर रहे हैं जल्दी ही फिल्मसिटी में लगे अपनी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के सेट पर शूटिंग शुरू करने की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।