सब्सक्राइब करें

नेहा धूपिया को मिल रहे शोज को लेकर सुचित्रा ने लगाया 'चमचागिरी' का आरोप, अभिनेत्री ने दिया ये जवाब

एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 08 Aug 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
Neha Dhupia reply to Suchitra Krishnamoorthi tweet about her getting talk shows
नेहा धूपिया, सुचित्रा कृष्णमूर्ति - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से बॉलीवुड में नेपोटिज्म और गुटबाजी को लेकर बहस जारी है। इस बीच कई सितारों को निशाना भी बनाया गया। जिनमें करण जौहर, सलमान खान, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा और सोनम कपूर सहित अन्य हैं। अब अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने गुटबाजी को लेकर नेहा धूपिया पर निशाना साधा है।

Trending Videos
Neha Dhupia reply to Suchitra Krishnamoorthi tweet about her getting talk shows
नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया

सुचित्रा ने सवाल उठाए कि नेहा धूपिया को किस वजह से लगातार शोज मिल रहे हैं। सिवाय इसके कि वो करण जौहर की अच्छी दोस्त हैं और मिस इंडिया रह चुकी हैं। यही नहीं उन्होंने नेहा धूपिया पर चमचागिरी का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Neha Dhupia reply to Suchitra Krishnamoorthi tweet about her getting talk shows
सुचित्रा कृष्णमूर्ति - फोटो : Twitter

सुचित्रा अपने ट्विटर पर लिखती हैं कि 'बॉलीवुड में केवल नेपोटिज्म नहीं है बल्कि चमचागिरी पर भी आवाज उठाए जाने की जरूरत है। मेरा मतलब है कि नेहा धूपिया को अचानक किस वजह से इतने सारे टॉक शो मिल गए सिवाए इस वजह से कि वह करण जौहर की नई दोस्त हैं और फेमिना मिस इंडिया 2002 रही हैं। उनका ना तो कोई खून का रिश्ता है और ना ही वो स्टार किड हैं।'

Neha Dhupia reply to Suchitra Krishnamoorthi tweet about her getting talk shows
सुचित्रा कृष्णमूर्ति - फोटो : सोशल मीडिया

सुचित्रा ने लिखा, 'शक्तियां भ्रष्ट हो चुकी हैं। हर क्षेत्र में पूरी तरह भ्रष्ट। चाहे बॉलीवुड हो, या पॉलिटिक्स या कुछ और। आयाम अलग हो सकते हैं। घमंडी और शक्ति से नशे में चूर दिमाग सही गलत में फर्क नहीं कर पाते। बस दो ही शब्द कहना चाहूंगी। ओम शांति।' 

विज्ञापन
Neha Dhupia reply to Suchitra Krishnamoorthi tweet about her getting talk shows
नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया

सुचित्रा के इन आरोपों पर नेहा धूपिया ने लिखा, 'डियर मैम, कई सालों की दोस्ती को खत्म करने वाला शायद ये सबसे वाहियात और सबसे अपमानजनक ट्वीट मैंने पढ़ा है। आपको इस बारे में कुछ भी पता नहीं है। आपको जितना पता है आप बस उतना ही बोल रही हैं। मुझे खुद अपने दम पर आगे बढ़ने पर गर्व है। मैं एक गौरवान्वित, पत्नी, बेटी और मां हूं। और मैं बहुत सम्मान करती हूं उन महिलाओं का जो इस बात को समझ सकती हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed