हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े मार्केटिंग गुरु माने जाने वाले आमिर खान ने अपनी अगली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने के लिए इस बार पूरा हिंदुस्तान मथने का फैसला किया है। हाल ही में पंजाब में भारत-पाक सीमा से सटे जंगलों में दिखे आमिर खान जल्दी ही आपको अपने किसी नजदीकी शहर, गांव, नदी या पहाड़ पर शूटिंग करते दिख सकते हैं।
भारत में घूम घूम कर आमिर करेंगे अगली फिल्म की 100 लोकेशंस पर शूटिंग, बनेगा नया रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान प्रोडक्शंस के सूत्र बताते हैं कि आमिर अपनी अगली फिल्म के लिए देश भर में 100 अलग-अलग स्थानों पर शूटिंग करेंगे। फिल्म लाल सिंह चड्ढा में आमिर को अपने जीवन का अंदरूनी सफर दिखाने की जरूरत है और इसके लिए उन्हें हर बार अलग-अलग स्थानों पर जाने की आवश्यकता होगी।
आमिर ने अपनी टीम से देशभर में 100 स्थानों की खोज करने के लिए कहा है, जहां वे शूटिंग कर सकते हैं। दिल्ली, गुजरात, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और देश के अन्य राज्यों में कई स्थान पर शूटिंग को अंजाम दिया जाएगा। इस दौरान ऐसे कई राज्य और स्थान ऐसे भी होंगे जहां आमिर पहली बार शूटिंग करेंगे।
फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर की भूमिका एक ऐसे बच्चे की है जिसे बचपन से ही खास मदद की जरूरत होती है। लेकिन ये बच्चा अपनी मुश्किलों से जीत कैसे देश का सितारा बनता है, यही फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की कहानी है। देश में ये पहला मौका होगा जब किसी भी फिल्म के लिए 100 लोकेशंस पर शूटिंग को अंजाम दिया जाएगा और आमिर इसे बेहतरीन तरीके से दिखाना चाहते हैं। इसलिए अगले कुछ महीनों के लिए, वह स्थानों को फाइनल करने में व्यस्त रहेंगे। फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग साल के अंत तक शुरू करने की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं।
फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' 1994 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' की रीमेक है जिसमें टॉम हैंक्स मुख्य भूमिका में थे। फिल्म को सीक्रेट सुपरस्टार के निर्देशक अद्वैत चंदन निर्देशित कर रहे हैं और 'लाल सिंह चड्ढा' की कहानी अतुल कुलकर्णी ने लिखी है। फिल्म के लीड किरदार लाल सिंह चड्ढा के लिए आमिर अपना वजन करीब 20 किलोग्राम तक कम करेंगे और फिल्म के कुछ हिस्सों के लिए वे पगड़ी में भी नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें:- IIFA 2019: रणवीर-आलिया सहित इन सितारों ने जीता अवॉर्ड, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट