फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैफ के साथ अभी फिल्म शुरू नहीं करेंगे आमिर खान, पूरा ध्यान 'फॉरेस्ट गम्प' की रीमेक 'लाल सिंह चड्ढा' पर

Thu, 25 Jun 2020 09:23 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Thu, 25 Jun 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan will start his film Vikram Ved with Saif Ali Khan after complete Laal Singh Chaddha shooting
आमिर खान और सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के मिस्टर परफेक्शनिस्ट अभिनेता आमिर खान की आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग पूरी न होने की वजह से उनकी एक और फिल्म 'विक्रम वेद' को आगे खिसका दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक आमिर खान ने फैसला लिया है कि वह 'विक्रम वेद' की शूटिंग 'लाल सिंह चड्ढा' के रिलीज होने के बाद ही शुरू करेंगे। 

Aamir Khan will start his film Vikram Ved with Saif Ali Khan after complete Laal Singh Chaddha shooting
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

फिलहाल उनका पूरा ध्यान उनकी अधूरी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' पर है जिसकी शूटिंग अभी लगभग 40 फीसदी बाकी है। आमिर खान की फिल्म 'विक्रम वेद' को लेकर चर्चाएं काफी लंबे समय से चल रही हैं। खबरें बताती हैं कि आमिर खान तब तक शूटिंग शुरू नहीं करेंगे, जब तक बिगड़ी हुई स्थिति ठीक नहीं हो जाती। 

Aamir Khan will start his film Vikram Ved with Saif Ali Khan after complete Laal Singh Chaddha shooting
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वह अपने साथ काम करने वाले कलाकारों और कर्मचारियों की सेहत को किसी भी कीमत पर हानि नहीं पहुंचाना चाहते। वह अपनी इस अधूरी फिल्म की शूटिंग अक्टूबर के बाद ही शुरू करेंगे। साथ ही उन्होंने यह फैसला भी किया है कि जब तक उनकी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो जाती, तब तक वह अपनी एक और अगली फिल्म 'विक्रम वेद' की शूटिंग शुरू नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan will start his film Vikram Ved with Saif Ali Khan after complete Laal Singh Chaddha shooting
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला

इस बारे में आमिर खान के आधिकारिक प्रवक्ता का कहना है, 'ये खबरें सिर्फ एक अनुमान के तहत जारी की गई हैं। इस खबर से जुड़े सभी तथ्यों की जो पुख्ता जानकारी है वह सिर्फ आमिर खान, इस फिल्म के निर्माता या फिर निर्देशक दे सकते हैं।' 

विज्ञापन
Aamir Khan will start his film Vikram Ved with Saif Ali Khan after complete Laal Singh Chaddha shooting
लाल सिंह चड्ढ़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ज्ञात रहे कि फिल्म 'विक्रम वेद' वर्ष 2017 में आई तमिल भाषा की हिट फिल्म  'विक्रम वेधा'  की रीमेक है। इस फिल्म में आर माधवन और विजय सेतुपति ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। आमिर खान के लिए इस फिल्म के हिंदी रीमेक का निर्देशन भी पुष्कर-गायत्री ही करेंगे जिन्होंने इसके तमिल वर्जन को बनाया है। फिल्म का हिंदी रूपांतरण इसके निर्माता नीरज पांडे ने किया है।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के केस में पुलिस को अंदेशा, उनके इस सोशल मीडिया अकाउंट से हुई छेड़छाड़

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed