फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mrunal Thakur: रश्मिका मंदाना के वायरल डीपफेक पर भड़कीं मृणाल, कड़ा रुख अपनाने के लिए की अभिनेत्री की सराहना

Tue, 07 Nov 2023 08:31 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 07 Nov 2023 08:31 AM IST
सार

मृणाल ठाकुर ने रश्मिका मंदाना के रुख की सराहना करते हुए एक नोट लिखा है। साथ ही दूसरों को ऐसी घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रोत्साहित किया है। 

विज्ञापन
Aankh Micholi Fame Mrunal Thakur applauds Rashmika Mandanna stand against viral deepfake video
मृणाल ठाकुर, रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का हाल ही में एक मॉर्फ्ड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। रविवार को रश्मिका का एक डीपफेक वीडियो ऑनलाइन सामने आया। इस फेक वीडियो में रश्मिका के चेहरे वाली महिला को डीप नेक वाले चुस्त ड्रेस पहने हुए लिफ्ट में चढ़ते देखा गया था। वीडियो तुरंत वायरल हो गया और कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि यह डीपफेक वीडियो है। इसके बाद कई मशहूर हस्तियां रश्मिका के समर्थन में आई हैं।अब इस पर मृणाल ठाकुर की प्रतिक्रिया सामने आई है।

 
Aankh Micholi Fame Mrunal Thakur applauds Rashmika Mandanna stand against viral deepfake video
मृणाल ठाकुर, रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

मृणाल ठाकुर ने रश्मिका मंदाना के रुख की सराहना करते हुए एक नोट लिखा है। साथ ही दूसरों को ऐसी घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रोत्साहित किया है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मृणाल ने ऑनलाइन प्रसारित हो रहे वायरल डीपफेक वीडियो के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने के लिए रश्मिका मंदाना की सराहना की है। उन्होंने खुले तौर पर उन दैनिक चुनौतियों पर प्रकाश डाला, जिनका सामना महिला अभिनेत्रियों को उनकी छवियों के साथ छेड़छाड़ और हेराफेरी के कारण करना पड़ता है। 

Atlee Kumar: 'जवान' के निर्देशक को भाए विराट कोहली के डांस मूव्स, एटली कुमार ने की भारतीय क्रिकेटर की तारीफ

Aankh Micholi Fame Mrunal Thakur applauds Rashmika Mandanna stand against viral deepfake video
मृणाल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

मृणाल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'ऐसी चीजों का सहारा लेने वाले लोगों को शर्म आनी चाहिए, इससे पता चलता है कि ऐसे लोगों में कोई विवेक नहीं बचा है। इस मुद्दे पर बोलने के लिए रश्मिका मंदाना को धन्यवाद। अब तक हमने यह देखा, हममें से बहुतों ने चुप रहना बेहतर समझा।'  

The Marvels: सुपरहीरो के लिए पसंद पूछे जाने पर सामंथा ने लिया इस सितारे का सबसे पहले नाम, और फिर गिनाए ये नाम

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aankh Micholi Fame Mrunal Thakur applauds Rashmika Mandanna stand against viral deepfake video
मृणाल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने आगे कहा, 'हर दिन इंटरनेट पर अभिनोत्रियों के एडिट किए हुए वीडियो घूम रहे हैं, जिनमें अनुचित शारीरिक अंगों को जूम किया जाता है। हम एक समुदाय के रूप में, एक समाज के रूप में कहां जा रहे हैं? हम अभिनेत्री हो सकते हैं 'सुर्खियों में' लेकिन दिन के अंत में, हम में से हर कोई इंसान है। हम इसके बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं? चुप मत रहो, अब समय नहीं है।'

विज्ञापन
Aankh Micholi Fame Mrunal Thakur applauds Rashmika Mandanna stand against viral deepfake video
मृणाल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, मृणाल ठाकुर के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी पहली कॉमेडी फिल्म 'आंख मिचोली' रिलीज हुई है। इसके अलावा वह जल्द 'पिप्पा' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर नजर आए थे। वहीं रश्मिका मंदाना अपनी आगामी फिल्म 'एनिमल' को लेकर खबरों में बनी हुई है। इस फिल्म में वह रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म दिसंबर में रिलीज होगी। 

सलमान की वजह से माधुरी ने छोड़ी थी हम साथ साथ हैं!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed