फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aankhon Ki Gustaakhiyan Box Office: बॉक्स ऑफिस पर हिट या फ्लॉप 'आंखों की गुस्ताखियां'? जानिए पहले दिन की कमाई

Fri, 11 Jul 2025 09:22 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 11 Jul 2025 09:22 PM IST
सार

Aankhon Ki Gustaakhiyan Day 1 Box Office: फिल्म 'आखों की गुस्ताखियां' आज शुक्रवार 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जानते हैं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कैसी शुरुआत की है?

विज्ञापन
Aankhon Ki Gustaakhiyan Day 1 Box Office: Shanaya Kapoor Vikrant Massey Zain Khan Movie Opening day Collection
'आंखों की गुस्ताखिायां' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया

आज शुक्रवार 11 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो चुका है। रिमझिम बारिश वाले मौसम के बीच सिनेमाघरों में फिल्मों की बहार भी चल रही है। 'सितारे जमीन पर', 'मां', 'मेट्रो इन दिनों' और 'जुरासिक वर्ल्ड' पहले से थिएटर्स में लगी हैं। आज शुक्रवार को फिल्म 'मालिक' और 'आंखों की गुस्ताखियां' ने दस्तक दे दी है। जानते हैं 'आंखों की गुस्ताखियां' ने पहले दिन कैसा कारोबार किया है?

Aankhon Ki Gustaakhiyan Day 1 Box Office: Shanaya Kapoor Vikrant Massey Zain Khan Movie Opening day Collection
'आंखों की गुस्ताखिायां' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया

पहले दिन सुस्त शुरुआत
विक्रांत मैसी, शनाया कपूर और जैन खान दुर्रानी अभिनीत 'फिल्म आंखों की गुस्ताखियां' ने सिनेमाघरों में सुस्त शुरुआत की है। संतोष सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म के जरिए संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने इंडस्ट्री में डेब्यू किया है। कलेक्शन की बात करें तो खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 23 लाख रुपये ही कमाए हैं। 

Aankhon Ki Gustaakhiyan Day 1 Box Office: Shanaya Kapoor Vikrant Massey Zain Khan Movie Opening day Collection
'आंखों की गुस्ताखिायां' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया

बजट के हिसाब से कहां है पहले दिन की कमाई?
इस फिल्म का बजट करीब 50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। जैसा कि बॉक्स ऑफिस के गणित के मुताबिक अगर कोई फिल्म पहले दिन अपने बजट का दस फीसदी निकालती है तो वह औसत मानी जाती है। उससे ज्यादा कमाने पर उसे अच्छा कलेक्शन माना जाता है। इस हिसाब से 'आंखों की गुस्ताखियां' को पहले दिन कम से कम पांच करोड़ रुपये का कलेक्शन करना चाहिए। मगर, शुरुआती रुझान देखते हुए यह संभव नजर नहीं आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aankhon Ki Gustaakhiyan Day 1 Box Office: Shanaya Kapoor Vikrant Massey Zain Khan Movie Opening day Collection
'आंखों की गुस्ताखिायां' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया

ठंडी हुई फिल्म की बोहनी
'12वीं फेल' और 'द साबरमती रिपोर्ट' जैसी फिल्मों के जरिए विक्रांत मैसी ने दर्शकों के बीच अच्छी छवि बनाई है। उन पर भरोसा बढ़ा है। मगर, विक्रांत की पावर इमेज भी इस फिल्म की अच्छी बोहनी नहीं करा सकी है। लिहाजा, 'आंखों की गुस्ताखियां' ने ठंडी शुरुआत की है। वहीं, शनाया कपूर का जादू भी दर्शकों के बीच नहीं दिखा। यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। 

विज्ञापन
Aankhon Ki Gustaakhiyan Day 1 Box Office: Shanaya Kapoor Vikrant Massey Zain Khan Movie Opening day Collection
'आंखों की गुस्ताखिायां' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया

क्या रही खराब प्रदर्शन की वजह?
इस फिल्म की तरफ दर्शकों का ध्यान नहीं जाने की एक वजह यह भी है कि इसके साथ दो और फिल्में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर आई हैं। पहली राजकुमार राव की 'मालिक'। इसके अलावा आज शुक्रवार को ही हॉलीवुड फिल्म 'सुपरमैन' भी रिलीज हुई है। दोनों फिल्में 'आंखों की गुस्ताखियां' के लिए चुनौती बनी हैं। देखना होगा कि वीकएंड में यह फिल्म कितना आगे बढ़ती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed