{"_id":"5abb21484f1c1ba8248b479f","slug":"aaradhya-bachchan-gets-a-special-invite-from-nita-ambani","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐश्वर्या की बेटी को अंबानी परिवार की पार्टी के लिए मिला था स्पेशल न्यौता, जानिए क्यों है इतना लगाव?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऐश्वर्या की बेटी को अंबानी परिवार की पार्टी के लिए मिला था स्पेशल न्यौता, जानिए क्यों है इतना लगाव?
Wed, 28 Mar 2018 03:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 28 Mar 2018 03:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
आराध्या बच्चन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछली रात मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपने बेटे आकाश की इंगेजमेंट पार्टी रखी थी। आकाश ने कुछ दिन पहले ही गोवा में श्लोका मेहता के साथ सगाई की थी। पार्टी में बॉलीवुड के दिग्गज सितारे शामिल हुए थे। सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनीं ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या बच्चन।
2 of 6
आराध्या बच्चन
यह पार्टी अंबानी परिवार के घर एंटिलिया में हुई थी। बच्चन परिवार से ऐश्वर्या अपनी 6 साल की बेटी आराध्या को लेकर पार्टी में पहुंची थीं। इसको लेकर कुछ लोगों ने ऐश्वर्या को बुरा-भला भी कहा। लोगों का कहना था कि जब आराध्या का अगले दिन स्कूल है तो ऐश्वर्या उन्हें इस पार्टी में लेकर क्यों गईं।
3 of 6
आराध्या बच्चन
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, नीता अंबानी ने आराध्या को पार्टी में आने का पर्सनली इनविटेशन दिया था। नीता ने ऐश्वर्या से खासतौर पर कहा था कि वो आराध्या को पार्टी में लेकर जरूर आएं। पार्टी में बच्चों के लिए खास इंतजाम किए गए थे। सभी को पिंक ड्रेस कोड में आना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आराध्या बच्चन
इसलिए ऐश्वर्या ने भी आराध्या को वही ड्रेस पहनाई जो उसने 70वें कांस फिल्म फेस्टिवल के दौरान पहनी थी। पार्टी में स्कूल की तरह ही बच्चों के लिए गुब्बारे, चॉकलेट और गिफ्ट्स का खास इंतजाम था। यहां बच्चों के खेलने की भी व्यवस्था थी। बता दें कि आराध्या धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
आराध्या बच्चन
नीता इस स्कूल की फाउंडर और चेयरपर्सन हैं। नीता बच्चों को पार्टी में बुलाकर स्कूल जैसा माहौल देना चाहती थीं। इसके अलावा नीता अंबानी की मां कोकिलाबेन आराध्या को बहुत प्यार करती हैं। वो जब भी आराध्या से मिलती हैं तो उसे खूब सारी चॉकलेट और टॉफी देती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।