{"_id":"63dce84f455e0375111ccdc2","slug":"aashiqui-3-kartik-aryan-to-romance-with-sara-ali-khan-for-romantic-drama-film-2023-02-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aashiqui 3: आशिकी 3 में कार्तिक संग रोमांस करने को तैयार सारा अली, पंकज त्रिपाठी भी आएंगे नजर?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aashiqui 3: आशिकी 3 में कार्तिक संग रोमांस करने को तैयार सारा अली, पंकज त्रिपाठी भी आएंगे नजर?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 03 Feb 2023 04:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
कार्तिक आर्यन, सारा अली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आशिकी बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक फिल्म है। इस फिल्म का पहला पार्ट काफी पहले रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद इस फिल्म का दूसरा पार्ट साल 2013 में रिलीज हुआ था। यह फिल्म भी फैंस को खूब पसंद आई थी। इसमें सिद्धार्थ रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। अब जब से आशिकी 3 को लेकर खुलासा हुआ है, तब से इस फिल्म के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन का नाम तो लीड एक्टर के तौर पर सामने आ चुका है, लेकिन अभी अभिनेत्री के नाम का खुलासा नहीं हुआ था।
2 of 4
कार्तिक आर्यन, सारा अली
- फोटो : सोशल मीडिया
भट्ट कैंप के तहत बन रही आशिकी 3 को काफी समय से इसकी लीड एक्ट्रेस की तलाश थी। जो कि अब पूरी होती नजर आ रही है। ऐसी खबरें हैं कि आशिकी 3 को उसकी लीड एक्ट्रेस मिल गई है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में सारा अली खान मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। अगर ऐसा हुआ तो एक बार फिर से बिग स्क्रीन पर सारा और कार्तिक की जोड़ी देखने को मिलेगी।
बता दें कि इससे पहले कार्तिक और सारा की जोड़ी लव आजकल में नजर आई थी। हालांकि यह फिल्म फ्लॉप रही थी और बहुत जल्द सिनेमाघरों से उतर गई थी। ताजा खबरों के अनुसार कार्तिक आर्यन और सारा अली खान जल्द ही भट्ट कैंप की रोमांटिक मूवी आशिकी 3 में नजर आएंगे। आशिकी 3 के मेकर्स इस दौर की सबसे रोमांटिक मूवी बनाना चाहते हैं, जिस कारण उन्होंने इस जोड़ी पर दांव लगाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पंकज त्रिपाठी
- फोटो : सोशल मीडिया
सिर्फ सारा अली खान ही नहीं इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी के होने के भी कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है इस फिल्म में उनका रोल खास होने वाला है। पंकज त्रिपाठी इस दौर के सबसे सफल आर्टिस्ट हैं, जिस कारण मेकर्स उन्हें आशिकी 3 के लिए साइन कर रहे हैं। पंकज त्रिपाठी इस दौर के सबसे सफल कैरेक्टर आर्टिस्ट हैं, जिस कारण मेकर्स उन्हें आशिकी 3 के लिए साइन कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।