{"_id":"58e1c67d4f1c1b72735b404a","slug":"aashiqui-actress-anu-aggarwal-spotted-with-shraddha-kapoor-aditya-roy-kapur-after-many-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सालों बाद ऐसी हालत में दिखी भट्ट कैंप की ये हीरोइन, पहचानना हुआ मुश्किल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सालों बाद ऐसी हालत में दिखी भट्ट कैंप की ये हीरोइन, पहचानना हुआ मुश्किल
Tue, 04 Apr 2017 09:31 AM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
Updated Tue, 04 Apr 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
श्रद्दा कपूर के साथ अनु अग्रवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आपको अनु अग्रवाल याद हैं ? वही सांवली लेकिन खूबसूरत आंखों वाली लड़की जो फिल्म 'आशिकी' से रातोंरात स्टार बन गई थी। फिल्में छोड़ने के बाद अनु अग्रवाल बहुत ही खराब जिंदगी बिता रहीं थीं और अब इतने सालों बाद वो हाल ही में एक इवेंट में नजर आईं।
मौका था विशेष फिल्म्स की 30वीं एनीवर्सरी का।
2 of 5
विशेष फिल्म्स की एनीवर्सरी के दौरान अनु अग्रवाल के साथ श्रद्दा कपूर, आदित्य रॉय कपूर और दीपक तिजोरी
- फोटो : Yogen Shah/BollywoodLife.com
यही वो बैनर था जिसने अनु अग्रवाल को बॉलीवुड सेनसेशन बनाया और पहली फिल्म में मौका दिया। इतने सालों में अनु अग्रवाल काफी बदल गई हैं। उनका लुक, स्टाइल सब इतना बदल चुका है कि वो पहचान में ही नहीं आईं।
3 of 5
अनु अग्रवाल
पहली फिल्म की सफलता के बाद अनु अग्रवाल ने तकरीबन नौ सालों तक फिल्म पाने के लिए काफी मशक्कत की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। लेकिन एक हादसे उनकी जिंदगी को ऐसा बदला कि वो फिल्म इंडस्ट्री से गुमनाम हो गईं और लोगों ने भी उनकी खोज-खबर लेना बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनु अग्रवाल
1999 में अनु अग्रवाल का बहुत बुरा एक्सीडेंट हुआ। ये उनकी जिंदगी का सबसे बुरा पड़ाव था क्योंकि इस एक्सीडेंट में अनु अग्रवाल की ना सिर्फ याददाश्त चली गई बल्कि 29 दिनों तक कोमा में रहीं। इसके बाद धीरे-धीरे उनकी तबियत में सुधार हुआ और उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को पूरी तरह से अलविदा कह दिया। सालों तक किसी को कुछ पता नहीं चला कि वो कहां रह रही हैं। लेकिन एक दिन पता चला कि अनु अग्रवाल स्टारडम और फिल्मी दुनिया से काफी दूर बिहार के मुंगेर इलाके में अपनी जिंदगी बिता रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अनु अग्रवाल
- फोटो : self
आज अनु अग्रवाल बिहार में लोगों को योगा सिखाती हैं। इसके अलावा वो भारोत्तक (पावर लिफ्टर) भी रही हैं और कई भारोत्तलन प्रतियोगिताओं में भाग भी लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।