फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'आशिकी' के इस हीरो का बदल गया हुलिया, अब पहचानना हो रहा मुश्किल

Tue, 29 May 2018 11:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 29 May 2018 11:45 AM IST
विज्ञापन
aashiqui fame rahul roy unrecognizable photos viral
राहुल रॉय

महेश भट्ट की फिल्म 'आशिकी' से रातों-रात हिट होने वाले राहुल रॉय लंबे समय बाद एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं । राहुल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । जिसमें उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया है ।

aashiqui fame rahul roy unrecognizable photos viral
राहुल रॉय

इन तस्वीरों में राहुल सफेद कपड़ों और बढ़ी हुई दाढ़ी में नजर आ रहे हैं । राहुल रॉय का हुलिया अब काफी बदल गया है । दरअसल, राहुल एक नए प्रोजेक्ट के साथ बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं । इसमें वो एक मुस्लिम शख्स का किरदार निभा रहे हैं ।

aashiqui fame rahul roy unrecognizable photos viral
राहुल रॉय

फिल्म का नाम 'नाइट एंड फॉग' है । इस फिल्म को तनवीर अहमद डायरेक्ट कर रहे हैं । राहुल के पास एक और फिल्म 'वेलकम टू रशिया' है । नितिन गुप्ता के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में राहुल का किरदार हाफ इंडियन और हाफ रशियन भ्रष्ट पुलिस अधिकारी का होगा।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
aashiqui fame rahul roy unrecognizable photos viral
राहुल रॉय

फिल्म में कॉमेडी ड्रामा के साथ लव एंगल भी देखने को मिलेगा । फिल्म में राहुल के 6 अवतार होंगे। फिल्म इस साल के आखिर तक रिलीज होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
aashiqui fame rahul roy unrecognizable photos viral
राहुल रॉय

50 साल के राहुल आखिरी बार साल 2006 में फिल्म 'नॉटी ब्वॉय' में नजर आए थे। अब करीब 12 साल बाद वो फिल्मों में वापसी करने जा रहे हैं। राहुल फिल्मों से ब्रेक लेने के बाद ऑस्ट्रेलिया चले गए थे और वहां 8 साल बिताने के बाद वो 2015 में मुंबई वापस आए ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed